news facts-
15 मिनट में 10.2 मिमी बारिश: कई स्थानों पर ओले भी गिरे
‘वायु’ का असर, पारा करीब 4 डिग्री लुढक़ा
अंधड़ के साथ राहत की बारिश, पेड़ गिरे, कहीं बिजली गुल
गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना
मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण गुरुवार की शाम को तेज हवा और बौछारे पड़ी। बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं दोपहर बाद या शाम को तूफान व गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग की मानें तो 20 जून के बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।
कुछ देर के लिए ठहर गया यातायात
तेज गति से चली रेत और धूल भरी अंधड़ के कारण राहगीरों को रुकना पड़ गया। उसके बाद झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक अंधड़ और फिर लगभग 15 मिनट तक हुई तेज बारिश के दौरान यातायात तकरीबन थम गया। गुरुवार को गर्मी के साथ ही उमस ने परेशान किया। शाम को आंधी और बारिश के बाद तापमान तेजी से गिरा। शाम को 5.30 बजे यह 27 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.3 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 51 और शाम को 93 प्रतिशत थी। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दमोह, रायसेन, राजगढ़ में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया है।