जबलपुर

मप्र में मानसून की दस्तक, इस दिन से होगा सक्रिय- देखें वीडियो

मप्र में मानसून की दस्तक, इस दिन से होगा सक्रिय- देखें वीडियो
 

जबलपुरJun 14, 2019 / 11:11 am

Lalit kostha

monsoon active in madhya pradesh 2019

जबलपुर। राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका और उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव के क्षेत्र से गुरुवार को दोपहर बाद दो किश्तों में झमाझम बारिश हुई। इससे पहले शाम को करीब 4.20 बजे 45-50 किमी की गति से धूल भरी तेज आंधी चली। शाम को अंधड़ इतनी तेज थी कि लोगों की छप्पर हिलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बड़ी-बड़ी बूंद के साथ तेजी से बौछार पड़ी। अधारताल सहित कुछ क्षेत्रों में करीब 10 मिनट तक ओले भी गिरे। 15 मिनट के अंदर करीब 10.2 मिमी बारिश हो गई। दूसरी किश्त में रात को सवा नौ बजे बादल फिर बरसे। 15 मिनट तक तेज बौछारें पड़ीं। आंधी, बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। बुधवार के मुकाबले पारा करीब चार डिग्री लुढक़-कर अधिकतम 41.3 डिग्री हो गया। गर्मी से परेशान लोग राहत की आस जगी।

news facts-

15 मिनट में 10.2 मिमी बारिश: कई स्थानों पर ओले भी गिरे
‘वायु’ का असर, पारा करीब 4 डिग्री लुढक़ा
अंधड़ के साथ राहत की बारिश, पेड़ गिरे, कहीं बिजली गुल

 

गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना
मौसम विभाग में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण गुरुवार की शाम को तेज हवा और बौछारे पड़ी। बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण शुक्रवार को जिले में कहीं-कहीं दोपहर बाद या शाम को तूफान व गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग की मानें तो 20 जून के बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।

कुछ देर के लिए ठहर गया यातायात
तेज गति से चली रेत और धूल भरी अंधड़ के कारण राहगीरों को रुकना पड़ गया। उसके बाद झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक अंधड़ और फिर लगभग 15 मिनट तक हुई तेज बारिश के दौरान यातायात तकरीबन थम गया। गुरुवार को गर्मी के साथ ही उमस ने परेशान किया। शाम को आंधी और बारिश के बाद तापमान तेजी से गिरा। शाम को 5.30 बजे यह 27 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.3 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 51 और शाम को 93 प्रतिशत थी। प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दमोह, रायसेन, राजगढ़ में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया है।

Home / Jabalpur / मप्र में मानसून की दस्तक, इस दिन से होगा सक्रिय- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.