scriptmonsoon alert प्रदेश में आज जोरदार बारिश की चेतावनी, इस जिले में सक्रिय बादल | monsoon alert in mp | Patrika News

monsoon alert प्रदेश में आज जोरदार बारिश की चेतावनी, इस जिले में सक्रिय बादल

locationजबलपुरPublished: Jul 14, 2018 08:47:20 am

Submitted by:

Lalit kostha

प्रदेश में आज जोरदार बारिश की चेतावनी, इस जिले में सक्रिय बादल

monsoon alert

monsoon alert

जबलपुर। शहर में गुरुवार को देर रात झमाझम के बाद शुक्रवार को बादलों ने मायूस किया। बादलों ने दिनभर डेरा जमाए रखा। हालांकि रिमझिम फुहार भी पड़ी। लेकिन यह दौर लंबा नहीं चला। बारिश ने रफ्तार नहीं पकड़ी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कुल बारिश का आंकड़ा पिछले वर्ष अब तक हुई बारिश के तकरीबन करीब है। मानसूनी बादलों के मेहरबान नहीं होने से उमस से लोग अब भी बेहाल हैं। शुक्रवार को बाहर बादलों की फुहार के बीच घर और ऑफिस के अंदर बैठे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। सुबह और शाम आद्र्रता का प्रतिशत (97) है।

gupt navratri sadhana इस नवरात्रि करें इन देवियों की पूजा, भूत प्रेत और बाधाएं होंगी दूर

news fact-

गत वर्ष 13 जुलाई तक 231.9 मिमी
इस साल अब तक 230.6 मिमी बारिश
घने बादल छाए रहे, बरसे नहीं

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात 8.30 बजे से शुक्रवार शाम 5.30 बजे के बीच जिले में 38.3 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही इस साल कुल बारिश का आंकड़ा 230.6 मिमी पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष 13 जुलाई तक 231.9 मिमी दर्ज हुई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस है।

शनिवार सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है। सुबह 6 बजे रिमझिम फुहारों से शहर में ठंडक बनी रही। दोपहर तक जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो शहर में मानसून की सक्रियता पिछले तीन दिनों से ज्यादा हुई है। अगले दो दिन में जोरदार बारिश की पूरी संभावना है। पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है, वहीं जबलपुर में बारिश का आंकड़ा जल्द ही बढ़ेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो