मानसून का ब्रेक, स्थानीय बादलों से आज बूंदाबांदी की उम्मीद
जबलपुरPublished: Aug 27, 2023 07:19:47 pm
तेज बारिश के आसार नहीं, तापमान में बढ़त


Monsoon
जबलपुर. मानसून में 10 दिन के लिए ब्रेक आता दिख रहा है। सम्भाग सहित पूरे प्रदेश में तेज बारिश की सम्भावना नहीं है। इस दौरान स्थानीय बादलों के चलते जबलपुर सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम की एक्टिविटी नहीं होने से बारिश के आसार नहीं हैं। शनिवार को दिन भर धूप छांव का दौर चला। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की सम्भावना व्यक्त की है।