scriptइन 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के आसार | monsoon: Chances of hail fall in these 13 districts with thunderstorms | Patrika News

इन 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

locationजबलपुरPublished: May 23, 2022 01:43:40 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

प्री-मानसून एक्टिविटी शुरु ….

जबलपुर। मध्यप्रदेश में नौतपा से पहले ही मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पांच जिलों रीवा, सीधी, शहडोल, सिंगरौली और अनूपपुर में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी सात जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सिवनी में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा।

आज प्रदेशभर में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जो समय पर है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जिलों में इन गतिविधियों का असर ज्यादा दिखाई देगा। रविवार को रीवा और उमरिया में सबसे ज्यादा दो मिमी बारिश दर्ज की गई। मलाजखंड, जबलपुर, ग्वालियर, सतना और खजुराहो में भी बारिश दर्ज हुई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में भी गिरावट आ रही है।

बालाघाट और कटनी में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने बताया, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी ईरान के आसपास ट्रफ के रूप में सक्रिय हो चुका है। पहले से सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ अब कश्मीर, हिमाचल क्षेत्र में ट्रफ के रूप में मौजूद है। पंजाब और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। जिससे बारिश हो रही है। इसे प्री मानसून एक्टिविटी के तौर पर देखा जा रहा है। रात में शिवपुरी में भी बारिश शुरू हो गई।


24 घंटे में यहां बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, सतना, उमरिया, पन्ना, जबलपुर, डिंडोरी, ग्वालियर, छतरपुर, मंडला में कहीं-कहीं 40 किमी की गति से धूल भरी हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी होगी। रीवा, सीधी, शहडोल, सिंगरौली, अनूपपुर में 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तरी राज्यों में लू से मिलेगी राहत

देश के उत्तरी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ से अगले चार दिन भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में हल्की बारिश और आंधी से पारा मामूली गिरेगा। लू से लोगों को राहत मिलेगी। 23 व 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8b0wnj
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो