scriptमानसून का इंतजार: तीन-चार दिन बाद हो सकती है बारिश, अभी उमस से परेशान होंगे लोग | monsoon delayed in madhya pradesh 2020, 4-5 days waiting in rainfall | Patrika News

मानसून का इंतजार: तीन-चार दिन बाद हो सकती है बारिश, अभी उमस से परेशान होंगे लोग

locationजबलपुरPublished: Jun 21, 2020 10:50:09 am

Submitted by:

Lalit kostha

बूंदाबांदी करके लौट गए बादल, झमाझम के लिए बढ़ा इंतजार

monsoon delayed in madhya pradesh 2020, 4-5 days waiting in rainfall

monsoon delayed in madhya pradesh 2020, 4-5 days waiting in rainfall

जबलपुर। मानसून के प्रवेश के पहले शहर में बादलों की खेप तेजी से आई थी। लेकिन अब अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। काले बादलों की आवाजाही जारी रही है। शनिवार को भी आसमान में काले बदरा उमड़ते-घुमड़ते रहे। कहीं-कहीं कुछ देर की बूंदाबांदी करके लौट गए। शनिवार को हवा का रुख अनुकूल होने के बाद भी पूरे शहर को भिगोने वाली बारिश नहीं हुई। बल्कि कुछ हिस्सों में बारिश टे्रस होने पर दोपहर में उमस बढ़ गई।

चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया। देर शाम को चली नमी भरी हवा से सुकून पहुंचा। उसके बाद रात को मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शहर को प्रभावित करने वाले कई सिस्टम सक्रिय है। इससे तीन-चार दिनों में अच्छी बारिश की सम्भावना है। शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच कुछ-कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली। इससे उमस और गर्मी बढ़ी। पारे में उछाल आया। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान से पंजाब-हरियाणा-मध्यप्रदेश-झारखंड होते बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव आ रहा है। इससे अच्छी बारिश की सम्भावना है।

पारा उछला
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री था। अधिकतम तापमान में शनिवार को करीब पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह बढकऱ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 73 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पश्चिमी हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो