जबलपुर

monsoon departure date 2019 मानसून विदाई का समय आ गया, इस समय बंद होगी बारिश

मानसून विदाई का समय आ गया, इस समय बंद होगी बारिश
 

जबलपुरSep 30, 2019 / 12:01 pm

Lalit kostha

monsoon departure date 2019, monsoon kab jayega

जबलपुर। देरी से आया मानसून उस मेहमान की तरह हो गया हो जाने का नाम नहीं लेते हैं, किंतु अब इसके लौटने को आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में यानि नवरात्रि के बाद मानसून लौट जाएगा। बारिश बंद होने की संभावना मौसम वैज्ञानियों ने जताई है। हालांकि पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, शहर में कहीं कहीं रिमझिम फुहारों से बारिश हुई है।

चक्रवाती हवा के प्रभाव से एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। शनिवार रात मानूसनी बादल करीब एक इंच पानी बरसा गए। इसके साथ ही सीजन में औसत से करीब 12 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। देर से आए मानसून के बादलों के देर तक सक्रिय रहने से रुक-रुक कर छिटपुट और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात वर्षा के बाद काले बादल रविवार सुबह भी छाए रहे। शनिवार शाम और रात को तेज बारिश के बाद रविवार को दिन में भी छिटपुट वर्षा हुई। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 0.6 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 1621.4 मिमी हो गया है।

 

दोपहर में हल्की धूप खिली
बादल दोपहर को कुछ देर के लिए गायब हो गए। आसमान साफ हुआ और हल्की धूप खिली। लेकिन, कुछ ही देर में काले बादल लौट आए। ये शाम को भी उमड़ते-घुमड़ते रहे। आसमान साफ होने पर भी नमी भरी हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। लगातार बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। लेकिन, ये अब भी सामान्य से नीचे है।

पड़ सकती है बौछार
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान में वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। ये सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 96 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत थीं। पश्चिमी हवा पांच किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली। सम्भाग के जिलों में सोमवार को अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है।

– 52 इंच बारिश का औसत है शहर में मानूसनी सीजन में
– 0.9 इंच बारिश शनिवार से रविवार शाम 5.30 बजे के बीच
– 63.8 इंच कुल वर्षा इस वर्ष सीजन में अभी तक हुई है
– 11.8 इंच बारिश औसत से ज्यादा अभी तक इस वर्ष हुई है

Home / Jabalpur / monsoon departure date 2019 मानसून विदाई का समय आ गया, इस समय बंद होगी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.