scriptबारिश से मिली राहत तो सूरज दिखाने लगा तेवर | monsoon end date september 2018 | Patrika News

बारिश से मिली राहत तो सूरज दिखाने लगा तेवर

locationजबलपुरPublished: Sep 11, 2018 10:42:51 am

Submitted by:

Lalit kostha

बारिश से मिली राहत तो सूरज दिखाने लगा तेवर

weather

weather

जबलपुर। मौसम के मिजाज में अब धीरे-धीरे परिवर्तन होने लगा है। सोमवार को भी दिन में तेज धूप खिली रही। वहीं मंगलवार को भी सुबह से धूप चमक रही है। रात को हालांकि ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन धूप में चुभन है, जिससे लोगों को पसीना भी छूट रहा है। मौसम खुलने से बीमारियों वाले वायरल निष्क्रिय होने लगे हैं। दो दिनों में बीमार लोगों को जल्द आराम मिलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा।

news fact-

फिलहाल बारिश का पूर्वानुमान नहीं
धूप खिली, तापमान में आया उछाल

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन से शहर में बारिश नहीं हुई है। इस मानसून में अब तक 1043.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। धूप के असर से नमी भी कम हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य रहा। सुबह की आद्र्रता 81 एवं शाम की आद्र्रता 56 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा रही।

अभी सामान्य से कम बारिश-
मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच वर्षो की बारिश का यदि आंकलन करें तो वर्ष 2013 में सीजन में 1957.6 मिमी बारिश हुई थी। इस वर्ष बारिश का आंकड़ा 41 इंच के पार हो गया है।

ऐसे समझें बारिश की गणित
वर्ष सीजन की कुल बारिश 10 सितम्बर तक बारिश
2013 1957.6 1926.5
2014 911.2 870.6
2015 809 757.2
2016 1455.1 1396
2017 953 757.9

वायरल के मरीजों की भीड़
पिछले 15 दिनों से मौसम में नमी और बारिश के चलते डेंगू, चिकनगुनिया, लंगड़ा बुखार समेत वायरल की मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसके चलते दो दिनों से मरीजों की भारी भीड़ अस्पतालों समेत डॉक्टरों के क्लीनिक में लग रही है। सबसे ज्यादा बुखार और हाथ पैर के जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ये मच्छरों व गंदगी के कारण बीमार हो रहे हैं। लोगों को बाहर के खाना खाने से मना किया जा रहा है। साथ ही पानी उबाल कर पीने की बात भी कही जा रही है। थोड़ा भी बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं, घरेलू उपायों से बचें। हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती हो जाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो