scriptझमाझम बारिश से अब ये डेम हुआ फुल, कभी भी खुल सकते हैं गेट | monsoon heavy rain alert in mp | Patrika News

झमाझम बारिश से अब ये डेम हुआ फुल, कभी भी खुल सकते हैं गेट

locationजबलपुरPublished: Jul 27, 2018 09:30:10 am

Submitted by:

Lalit kostha

झमाझम बारिश से अब ये डेम हुआ फुल, कभी भी खुल सकते हैं गेट
 

 monsoon

monsoon

जबलपुर. शहर में कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच गुरुवार को रिमझिम बारिश से फिजां बदल गई। दिनभर की फुहारों ने जहां सावन मास के करीब आने की दस्तक दी, वहीं पारा भी लुढक़ गया। गुरुवार को दिनभर बदलों के डेरा डाले रखने का असर भी तापमान पर पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गर्मी काफूर हो गई। घरों में एसी, कूलर बंद हो गए। रात में ठंडक महसूस हुई। शुक्रवार सुबह 7 बजे से बादलों ने एक बार फिर बरसना शुरू कर दिया है। रिमझिम फुहारों के बीच आषाढ़ की बारिश सावन का एहसास दिला रही है।

news fact-

मौसम-ए-मिजाज : दिनभर होती रही रिमझिम बारिश
बादल-फुहारों से बदली शहर की फिजां
पांच डिग्री गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 26 जुलाई को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस था। सुबह की आद्र्रता 95 और शाम की आद्र्रता 91 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक दिलीप घाटे के अनुसार चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी की सम्भावना है।

8 घंटे में 3.6 मिमी बारिश
शहर में गुरुवार को कहीं भी झमाझम बारिश नहीं हुई, लेकिन रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का क्रम दिनभर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में करीब सात मिमी बारिश हुई। इसमें गुरुवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस साल जिले में कुल बारिश का आंकड़ा 456.6 मिमी तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। पिछले साल 26 जुलाई तक जिले में 492.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।


यहां परियट जलाशय ‘छलकने’ की कगार पर
पिछले साल अवर्षा के कारण 10 फीट खाली रह गया परियट जलाशय लबालब होकर छलकने को तैयार है। गुरुवार शाम तक जलाशय कुल भराव क्षमता से महज 2 इंच खाली था। दो इंज जलस्तर बढ़ते ही जलाशय ओवरफ्लो हो जाएगा।
नगर निगम के अफसरों ने बताया, रात में बारिश होने पर जलाशय ओवरफ्लो हो जाएगा। गुरुवार शाम तक परियट का जलस्तर 1389.10 फीट था। जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 1390 फीट है। उधर, खंदारी जलाशय का जलस्तर भी 1432 फीट रहा। इसकी कुल भराव क्षमता 1454.07 फीट है। 7 महीने हुई पानी कटौती पिछले मानसून सीजन में परियट जलाशय खाली रहने से 15 वार्डों में लगातार सात महीने एक टाइम जलापूर्ति की गई। निगम ने रांझी वाटर फिल्टर प्लांट से पिछले साल नवंबर माह में ही एक टाइम पानी सप्लाई शुरू कर दी थी, जो जून के पहले सप्ताह तक जारी रही। हालांकि इस दौरान बरगी दायीं तट नहर में पंप हाउस का निर्माण कर नर्मदा जल रांझी प्लांट तक पहुंचाया गया। इस बार जुलाई में ही परियट के लबालब होने से निगम के अफसरों की चिंता दूर हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो