जबलपुरPublished: Jul 15, 2023 02:44:24 pm
Lalit kostha
#monsoon : जबलपुर में उमस, तपन से राहत, झमाझम बरस रहे बादल- लाइव वीडियो
जबलपुर। पिछले पांच दिनों से बादलों ने शहरवासियों को ललचाकर रखा हुआ है। आते हैं,छाते हैं, लेकिन बरसते नहीं है। इससे दिन रात उमस हो रही है, जो लोगों को परेशान कर रही थी। शनिवार सुबह भी मौसम ऐसा ही था, किंतु दोपहर तक खंड वर्षा के बाद आखिरकार झमाझम बारिश हो गई। जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाओं ने उमस से लोगों को राहत दी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक शहर व आसपास के जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।