scriptबारिश के नजर नहीं आ रहे आसार, बाहर धूप, अंदर उमस करेगी परेशान | monsoon late in madhya pradesh 2021, rain prediction july 2021 | Patrika News

बारिश के नजर नहीं आ रहे आसार, बाहर धूप, अंदर उमस करेगी परेशान

locationजबलपुरPublished: Jul 03, 2021 08:25:55 am

Submitted by:

Lalit kostha

दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाजसुबह हल्के बादल, दोपहर में धूप, शाम को उमस

monsoon late in madhya pradesh 2021, rain prediction july 2021

monsoon late in madhya pradesh 2021, rain prediction july 2021

जबलपुर। मानसूनी बादलों के रूठने के बाद शहर में मौसम का मिजाज दिन भर बदल रहा है। कभी स्थानीय बादल छा रहे हैं, तो कभी धूप तपा रही है। शनिवार सुबह से ही सूर्यदेव के मिजाज सख्त नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां बाहर सूरज की गर्मी परेशान कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर घरों के भीतर उमस लोगों को हलाकान कर रही है। अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी तरह शुक्रवार को शहर में सुबह से हल्के बादल मंडराए। इससे पारा नरम बना रहा। दोपहर में बादल कुछ देर छंटे तो धूप खिली। अभी की धूप चुभने वाली है। शाम को हल्के बादल फिर उमड़े। उसके बाद उमस बढऩे लगी। रात में चिपचिपी गर्मी बनी रही।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 70 प्रतिशत और शाम को 47 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिम हवा 5-6 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। सीजन में कुल वर्षा 167.4 मिमी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार शहर और आसपास में अभी कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। ट्रफ लाइन भी शहर और प्रदेश के ऊपर से गुजर नहीं रही है। लोकल डेवलपमेंट से बादल बन रहे हैं। इसके कारण कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। शुक्रवार को सुबह से शाम 5.30 बजे तक शहर में बारिश दर्ज नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो