जबलपुरPublished: Jun 29, 2023 11:22:39 am
Lalit kostha
नदी की बाढ़ से हिरन नदी में बहा लोडिंग वाहन मिला, चालक लापता- देखें वीडियो
जबलपुर/ हिरन नदी में लोडिंग चार पहिया वाहन तेज बहाव में बह गया। हादसा मंगलवार रात मझौली थाना क्षेत्र की इंद्राना चौकी के अंतर्गत हिरन नदी के गाडा (गनियारी) घाट में हुआ। वाहन पुल से 40 फीट दूर जाकर पत्थर में अटक गया। वाहन का चालक लापता है। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन को बाहर निकाला। लेकिन चालक का पता नहीं चला। पुलिस का अनुमान है कि गाडा (गनियारी) घाट में पुल पर पानी होने के बाद भी चालक ने वाहन निकालने की कोशिश की होगी और अनियंत्रित होकर वाहन सहित नदी में गिर गया।