scriptकाले बादलों ने इस शहर में डाला डेरा, जोरदार बारिश की चेतावनी- see video | monsoon news video in mp | Patrika News

काले बादलों ने इस शहर में डाला डेरा, जोरदार बारिश की चेतावनी- see video

locationजबलपुरPublished: Aug 25, 2018 10:58:06 am

Submitted by:

Lalit kostha

काले बादलों ने इस शहर में डाला डेरा, जोरदार बारिश की चेतावनी

alert

काले बादलों ने इस शहर में डाला डेरा, जोरदार बारिश की चेतावनी

जबलपुर। आषाढ़ ने जाते जाते सावन को जो बादलों की खेप सौंपी थी वे अब भी सक्रिय हैं। जहां लोगों को आशंका होने लगी थी कि इस बार भी बारिश अच्छी नहीं होगी, अब वे ही कह रहे हैं पानी रे पानी तेरा रंग कैसा…दरअसल एक सप्ताह से जबलपुर में सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए हैं। बादलों ने पूरे शहर को घेर रखा है। रिमझिम तो कभी तेज बारिश के साथ शहर को भिगोए जा रहे हैं। शनिवार सुबह से ठंडी हवाओं के बीच रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह से सक्रिय रह सकता है।

news fact-

थोड़ी-थोड़ी देर में बरसी फुहार
दिनभर छाए रहे घने बादल
दोपहर बाद कुछ जगह रिमझिम

वहीं शहर के ऊपर शुक्रवार को सुबह से रात तक काले घने बादलों की खेप मंडराती रही। दिन में उजाला आम दिनों के अपेक्षाकृत कम रहा। दोपहर के वक्त का मौसम करीब शाम के जैसा रहा। काले बादलों के कारण पूरे दिन झमाझम बारिश की उम्मीदें रही। लेकिन सुबह के वक्त शहर के कुछ हिस्से में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। देर शाम को थोड़ी देर के लिए फुहारे बरसीं। बादलों के कारण शुक्रवार को तापमान भी स्थिर बना रहा। ठंडी हवाओं के चलने से चिपचिपी गर्मी से राहत रही।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। आद्र्रता सुबह के वक्त 92 और शाम को 24 प्रतिशत थी। शुक्रवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 0.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके साथ ही इस सीजन में बारिश का कुल आंकड़ा 794.7 मिमी पर पहुंच गया है। पश्चिमी हवा 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।

बरगी डैम के सभी गेट बंद
बरगी डैम में पानी की आवक कम होने पर शुक्रवार को सभी गेट बंद कर दिए गए। डैम के सात गेट खुले हुए थे। इनमें से पांच गेट एक मीटर व दो गेट आधा मीटर तक खुले थे। कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि डैम का जलस्तर 422.05 मीटर दर्ज किया गया। डैम में 453 क्यूमेक पानी प्रवेश कर रहा था। अब जल विद्युत उत्पादन इकाइयों से 212 व दोनों नहरों से 20 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो