scriptmonsoon rain forecast: मानसूनी सिस्टम पड़ा कमजोर, अभी बारिश के लिए करना होगा इंतजार | monsoon rain forecast last 24 hours in madhya pradesh | Patrika News

monsoon rain forecast: मानसूनी सिस्टम पड़ा कमजोर, अभी बारिश के लिए करना होगा इंतजार

locationजबलपुरPublished: Jun 25, 2020 01:26:20 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बादलों के हटते ही 5.5 डिग्री उछला पारा, गर्मी-उमस ने किया बेचैन

monsoon.jpg

monsoon rain forecast last 24 hours in madhya pradesh

जबलपुर। मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ते ही काले बादल छंट गए। कई दिन बाद सूर्य के दर्शन हुए। धूप के साथ गर्मी का अहसास हुआ। मानसून के प्रदेश में प्रवेश के साथ ही शहर में काले बादलों ने डेरा डाल दिया था। बुधवार सुबह घने बादल लौट गए। आसमान साफ होते ही धूप खिली। इससे दोपहर बाद उमस बढ़ गई। गर्मी का अहसास हुआ। लगातार बादलों का मूवमेंट होने के बाद भी अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। लोकल सिस्टम के भी असर नहीं दिखाने से बारिश नहीं हो रही है।

मौसम परिवर्तन के साथ तापमान में पांच डिग्री से अधिक का उछाल आया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को साढ़े पांच डिग्री बढकऱ 35.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री वृद्धि के साथ 25.7 डिग्री हो गया। सुबह-शाम की आद्र्रता क्रमश: 76 और 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बना चक्रवात पंजाब और हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। ट्रफ लाइन राजस्थान से बिहार होकर छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। इस कारण आसमान से बादल छंट गए हैं। स्थानीय बादलों के प्रभाव से बूंदाबंादी की सम्भावना है। गुरुवार को सम्भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछार पडऩे की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो