scriptmonsoon rainfall: सावन में बारिश का इंतजार, मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई बेचैनी | monsoon rainfall: sawan rain forecast july august 2020 in hindi | Patrika News

monsoon rainfall: सावन में बारिश का इंतजार, मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई बेचैनी

locationजबलपुरPublished: Jul 09, 2020 11:40:11 am

Submitted by:

Lalit kostha

monsoon rainfall: सावन में बारिश का इंतजार, मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई बेचैनी

weather.png

monsoon jabalpur

जबलपुर। आसपास के जिलों में झमाझम बरस रहे बादल शहर पर मेहरबान नहीं हैं। जुलाई का पहला सप्ताह निकल जाने के बाद भी बारिश की बूंदों से शहर अभी तक तर नहीं हुआ है। इस सीजन में अभी तक महज सावन के पहले सोमवार को ही बूंदाबांदी कुछ ठीक हुई। तीन दिन तक आसमान में कब्जा जमाए रखने के बाद काले घने बादलों की खेप के एक ही दिन बरसकर लौट गई। अनुकूल सिस्टम के बावजूद झमाझम बारिश नहीं होने से जिला अब भी औसत वर्षा के मामले में पीछे है। प्रदेश में 1 जून से 8 जुलाई तक जहां अभी औसत से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, वहीं जबलपुर जिले में बारिश का आंकड़ा औसत से 17 प्रतिशत से कम है। कम बारिश होने से गर्मी बनी हुई है। अभी तक बादल छंटने पर सूरज तेवर दिखा रहा है। बुधवार को तीन-चार दिन बाद काले बदल छंटे तो गर्मी और बढ़ गई। सुबह से खिली धूप दोपहर में चुभने लगी। शाम तक उमस और चिपचिपी गर्मी ने बेचैन कर दिया।

मानसूनी बादलों की खेप बूंदाबांदी करके लौटी,
प्रदेश में औसत से 38 फीसदी ज्यादा बारिश, जिले में 17 फीसदी कम

 

madan mahal fort jabalpur

चार डिग्री चढ़ा पारा, सामान्य से ज्यादा
लगातार बादलों के मंडराने और बूंदाबांदी से तापमान सामान्य से नीचे था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सी था। बुधवार को धूप निकलने के साथ ही पारे में उछाल आया। करीब चार डिग्री की वृद्धि के साथ बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 82 प्रतिशत और शाम को 55 प्रतिशत थीं। दक्षिणी पश्चिमी हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

 

madan mahal fort jabalpur

उत्तर भारत की ओर बढ़े काले बादल
शहर में कुछ दिन से मंडरा रहे काले बादल बुधवार को आगे बढ़ गए। बारिश वाले बादलों की खेप के उत्तर भारत की ओर निकल जाने से फिलहाल तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार कच्छ और बिहार के उऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका जिले में फिलहाल प्रभाव नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में लोकल सिस्टम बनने पर जरुर छिटपुट बारिश की सम्भावना है। तीन-चार दिन बाद नए सिस्टम से बारिश हो सकती है।


शहर में 8 जुलाई तक बारिश
184.8 मिमी बारिश इस वर्ष अभी तक
230.0 मिमी वर्षा औसतन होना थी
274.2 मिमी वर्षा पिछले वर्ष हुई थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो