scriptmonsoon update: मानसून ले रहा विदाई, मौसम विभाग ने सुनाई खुशखबरी | monsoon say good goodbye to mp, october 2019 weather prediction | Patrika News

monsoon update: मानसून ले रहा विदाई, मौसम विभाग ने सुनाई खुशखबरी

locationजबलपुरPublished: Oct 03, 2019 10:38:05 am

Submitted by:

Lalit kostha

शहर में बदला मौसम, बादलों का डेरा, सुबह रिमझिम, दोपहर को बूंदाबांदी

sikar

monsoon

जबलपुर/ बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बने कम दबाव के क्षेत्र से बुधवार को शहर में मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर काले बादल छाए रहे। सुबह रिमझिम बारिश के बाद भी बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दोपहर में बूंदाबांदी हुई। सुबह से शाम 5.30 बजे तक 0.6 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई। नमी भरी हवा चलने से तापमान सामान्य से नीचे रहा।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 93 और शाम की आद्र्रता 79 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की गति तीन किमी प्रतिघंटा रही। मंगलवार से शुरु हुए शीतकालीन सत्र में 16.6 मिमी बारिश हुई।

शिफ्ट हो रहा सिस्टम
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार बुधवार को पूर्वी मप्र पर कम दबाव का क्षेत्र था। इससे बूंदाबांदी हुई। यह सिस्टम शिफ्ट हो रहा है। गुरुवार से आसमान धीरे-धीरे साफ होने की सम्भावना है। हालांकि स्थानीय बादलों के प्रभाव से हल्की बारिश होती रहेगी। गुरुवार को सम्भाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

बरगी बांध के पांच गेट से 34 हजार क्यूसेक पानी की निकासी
बरगी बांध में लगातार पानी की आवक होने से पांच गेट से 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालाकि पिछले दो दिनों के मुकाबले डैम का जल स्तर कम हुआ है, लेकिन कैचमेंट क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बांध कं ट्रोल रूम की टीम पानी की आवक और निकसी पर नजर रख रही है।
422.65 – मीटर है मौजूदा जल स्तर
422.76 – मीटर है अधिकतम जलभराव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो