script#monsoon मौसम विभाग का अलर्ट, खतरनाक स्तर पर बह रहीं यें नदियां | monsoon alert | Patrika News

#monsoon मौसम विभाग का अलर्ट, खतरनाक स्तर पर बह रहीं यें नदियां

locationजबलपुरPublished: Jul 24, 2018 09:21:26 am

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम विभाग का अलर्ट: खतरनाक स्तर पर बह रहीं यें नदियां
 

monsoon

monsoon update,rivers swell to dangerous levels in mp

जबलपुर. महाकोशल के सभी जिलों में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान है। रविवार रात से जारी हुए बारिश का दौर सोमवार को दिनभर जारी रहा। संभाग के तकरीबन सभी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह से अभी तक सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए हैं। बादलों ने डेरा डाल रखा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक झमाझम बारिश हो सकती है।

news fact- महाकोशल पर मानसून मेहरबान, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा

जबलपुर में सोमवार सुबह से दोपहर 2.30 बजे तक 44.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि, बीते 24 घंटे में 91.7 मिमी बारिश हुई। यह साढ़े तीन इंच से अधिक है। शनिवार रात 10.30 बजे से सोमवार दोपहर तक 40 घंटे में कुल बारिश का आंकड़ा 148.2 मिमी यानी पौने छह इंच से अधिक दर्ज किया गया। इस सीजन में शहर में अब तक कुल 445 मिमी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी अच्छी बारिश हो सकती है।

कटनी : 24 घंटे में डेढ़ इंच बारिश
जिले में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में 40.3 मिमी यानी करीब डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही जिले में बारिश का आंकड़ा 316.4 मिमी पर पहुंच गया। बारिश के चलते धान की रोपाई में तेजी आ गई है। क्षेत्र की बेलकुंड, हिरन नदी और महानदी उफान पर हैं। कहीं भी वर्षा जनित हादसे की सूचना नहीं है।

नरसिंहपुर में डेढ़ इंच से अधिक बारिश
जिले में रुक-रुककर वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 43.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही कुल बारिश का आंकड़ा 387.1 मिमी पर पहुंच गया है। बारिश के चलते नर्मदा नदी के साथ सहायक शेर नदी, शक्कर नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है। आवागमन सामान्य है। खेतों में रौनक है।

मंडला : तेजी से बड़ा नर्मदा का जलस्तर
रविवार की रात लगभग 10.00 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार की दोपहर 2.00 बजे तक लगातार जारी रही। जिला मुख्यालय और आसपास के सभी विकासखंडों एवं डिंडोरी जिले के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने के कारण नर्मदा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है . इस सीजन की यह पहली बारिश है जिसके कारण नर्मदा का जल स्तर मैं शहर को उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर से जोडऩे वाला छोटा पुल डूब चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो