scriptबेरोजगारों के लिए यहां से आई गुड न्यूज | More than 500 posts are also vacant in Jabalpur district | Patrika News
जबलपुर

बेरोजगारों के लिए यहां से आई गुड न्यूज

जबलपुर जिले में भी 500 से अधिक पद खाली

जबलपुरJan 02, 2020 / 08:16 pm

shyam bihari

high court gwalior order in case of PEB fake recruitment

high court gwalior order in case of PEB fake recruitment

जबलपुर। सबकुछ ठीक रहा तो, मप्र के तमाम बेरोजगारों के लिए गुड न्यूज है। यहां के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लम्बे समय से इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग की अनुमति मिलने के बाद प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की ओर से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हालांकि, अभी पदों का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती हो सकती है। वहीं, जबलपुर जिले के प्राथमिक स्कूलों में करीब 500 से अधिक पद खाली हैं। इससे जबलपुर जिले के भी युवा उत्साहित हैं।
छह जनवरी पर नजरें
सूत्रों के अनुसार पीईबी छह जनवरी को बोर्ड रूल बुक जारी करेगा। इसमें भर्ती प्रक्रिया के नियम, शर्तें, पात्रता, आयु, वर्ग से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी। ताकि, आवेदन करने वाले सम्पूर्ण जानकारी जुटा लें। जानकारों के अनुसार पीईबी की ओर से छह जनवरी से 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। अभ्यर्थी 25 जनवरी तक आवेदन पत्रों में संशोधन करा सकेंगे। परीक्षा की तिथि आदि पर आगामी कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा। इस बारे में अभी गहन मंत्रणा मंत्रालय और सचिवालय स्तर पर चल रही है।
योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी होगा
शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया है कि पात्रता परीक्षा केवल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया में योग्य (एलिजिबल) होने की शर्त है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वे नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। पदों और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। डिप्टी कंट्रोलर प्रो. भावना झारिया ने बताया कि पीईबी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जल्द ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। रूल बुक तैयार की जा रही है। आवेदन करने वाले फॉर्म से सम्बंधी सभी जानकारियों पहले से जुटा लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो