scriptरिश्ते के मौसा ने किशोरी से किया बलात्कार, यहां थाना क्षेत्रों में उलझी रही पुलिस | mosa ne kiya ladki ka balatkar, rape case in hindi | Patrika News
जबलपुर

रिश्ते के मौसा ने किशोरी से किया बलात्कार, यहां थाना क्षेत्रों में उलझी रही पुलिस

गोहलपुर थाना क्षेत्र की घटना, केस दर्ज
 

जबलपुरJul 19, 2019 / 11:33 am

Lalit kostha

जबलपुर। शहर में बच्चियों किशोरियों से होने वाली दुराचार की घटनाओं में पुलिस की कार्यप्रणाली जले पर नमक छिडकऩे वाली हो रही है। पीडि़ताओं को न्याय दिलाने के बजाए वे अपने अधिकार क्षेत्रों में ही उलझ रहे हैं। ऐसे में सरकार की त्वरित न्याय की मंशा को पलीता लगाने में पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। शहर में गुरुवार को दो घटनाएं हुईं, जिनमें एक का तो मामला दर्ज हो गया, लेकिन दूसरे को थाने थाने का खेल खिलाया गया।

मौसा ने किया गर्भवती
गोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी 16 वषीय किशोरी के साथ उसके ही रिश्ते के 40 वर्षीय मौसा ने बलात्कार किया। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कपड़े का ठेला लगाता है। उसने आठ महीने पहले चाय में नशे की दवा मिलाकर किशोरी को पिलाया था। फिर बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। इसके बाद भी उसने कई बार उसका दैहिक शोषण किया। किशोरी ने मां को इसकी जानकारी दी तो आरोपी ने लालच देकर जुबान बंद करा दिया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भपात कराने की दवा खिला दी। हालत बिगडऩे पर मामला पुलिस तक पहुंचा। टीआइ संजय सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

mosa ne kiya ladki ka balatkar

युवक ने किया बलात्कार, दो थानों के बीच घंटों परेशान होती रही पीडि़त

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महिला व बालिकाओं से जुड़े अपराध में संवेदनशीलता का परिचय देने का लाख दावा करें, लेकिन माढ़ोताल व विजय नगर पुलिस की कारस्तानी शर्मसार करने वाली दिखी। 16 वर्षीय किशोरी बलात्कार व छेड़छाड़ की शिकायत करने माढ़ोताल पहुंची तो वहां से घटनास्थल विजय नगर कहते हुए भेज दिया गया। थाने में एफआइआर दर्ज कराने के लिए किशोरी और उसके घरवाले घंटों बैठे रहे और अंत में निराश घर लौट गए। बताते हैं कि समझौते का दबाव बनाने आरोपी पक्ष से कई लोग थाने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार दमोह निवासी 16 वर्षीय किशोरी माढ़ोताल क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। उसके ही मोहल्ले में मिश्रा सरनेम का 21 वर्षीय युवक भी रहता है। युवक ने फरवरी में किशोरी के साथ बलात्कार किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल व छेड़छाड़ करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी दोपहर में माढ़ोताल थाने पहुंची। वहां से उसे विजय नगर घटनास्थल बता रवाना कर दिया गया। थाने में आरोपी पक्ष के भी लोग पहुंच गए। रात आठ बजे तक वहां दबाव व समझौते का क्रम चला। आखिर में किशोरी मां व भाई के साथ लौट गयी। टीआइ विजय नगर आरबी सोनी ने बताया कि किशोरी के पिता साथ नहीं आए थे। किशोरी के परिवार वालों ने लिखकर दिया है कि अब उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करानी है।

Home / Jabalpur / रिश्ते के मौसा ने किशोरी से किया बलात्कार, यहां थाना क्षेत्रों में उलझी रही पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो