जबलपुर

बड़ी खबर: देश में यहां बनेंगे सबसे खूबसूरत फ्लाईओवर, केबल ब्रिज और लक्ष्मण झूला लेकिन…

बड़ी खबर: देश में यहां बनेंगे सबसे खूबसूरत फ्लाईओवर, केबल ब्रिज और लक्ष्मण झूला लेकिन…
 

जबलपुरMay 04, 2019 / 12:01 pm

Lalit kostha

flyover

जबलपुर. चुनाव आचार संहिता की आड़ में ढाई हजार करोड़ से ज्यादा के बड़े विकास कार्य अटके हैं। इनमें रिंग रोड, फ्लाईओवर, केबल ब्रिज, लक्ष्मण झूला जैसे निर्माण कार्य शामिल हैं। इनमें केंद्रीय व राज्य शासन दोनों के ही प्रोजेक्ट हैं। जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि आचार संहिता हटने के बाद इन विकास कार्यों को गति दी जाएगी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कोई भी प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने की स्थिति दूर-दूर तक नहीं बन रही है। अभी सिर्फ कागजी घोड़े जिम्मेदारों की ओर से दौड़ाए जा रहे हैं। यदि आचार संहिता हट भी जाती है, तो मानसून सीजन आ जाएगा। उस दौरान भी निर्माण थम जाते हैं।

news facts-

आचार संहिता के बहाने ढाई हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों पर ले रहे आकार
फ्लाईओवर, केबल ब्रिज ग्वारीघाट, ब्रिज लम्हेटाघाट व सरस्वतीघाट, लक्ष्मण झूला के प्रोजेक्ट हैं शामिल

यह है स्थिति-
-2591 करोड़ के काम होना है शुरू
-07 बड़े प्रोजेक्ट फिलहाल अटके

ये काम अटके

120 करोड़ की लागत से ग्वारीघाट में केबल ब्रिज निर्माण-
-नर्मदा पार विकास को गति देने के लिए ब्रिज का निर्माण आवश्यक है

46 करोड़ से लम्हेटाघाट से लम्हेटी शनि कुं ड पुल
-शनि कुं ड समेत धार्मिक पर्यटन के कई और केन्द्रों तक पर्यटकों को पहुंचाने बनाया जाना है पुल


25 करोड़ से सरस्वतीघाट से ग्वारी तक पुल
-ग्वारीघाट के पार ग्वारी समेत कई और गांव पिछड़े हुए हैं, जिनके विकास के लिए पुलिस का निर्माण जरूरी

750 करोड़ से दमोहनाका-प्रेम नगर फ्लाईओवर का निर्माण
-शहर की दम तोड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण आवश्यक है, इस सडक़ का निर्माण केंद्रीय रिजर्व फं ड से हो


1500 करोड़ से ग्रेटर रिंग रोड का निर्माण
-जबलपुर में लॉजिस्टिक हब बनाने के सपने को साकार करने ग्रेटर रिंग रोड का निर्माण कार्य आवश्क है

125 करोड़ से शास्त्रीब्रिज का चौड़ीकरण
-ब्लूम चौक व आदि शंकराचार्य चौराहा के बीच बॉटलनेक की स्थिति को खत्म करने के ब्रिज का चौड़ीकरण किया जाना है

25 करोड़ से मदन महल पहाड़ी से संग्रामसागर तक लक्ष्मण झूला
मदन महल पहाड़ी के सभी व्यू प्वाइंट तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए लक्ष्मण झूला का निर्माण किया जाना है। ऐसा होने पर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

गढ़ा में बहुमंजिला बाजार का निर्माण
-गढ़ा बाजार में पुलिसकर्मियों के पुराने पुलिस भवनों को तोड़ दिया गया है। उनके स्थान पर बहुमंजिला बाजार भवन का निर्माण किया जाना है

महज एक पखवाड़े का मिलेगा समय
महीने के अंतिम सप्ताह में चुनाव आचार संहिता हटेगी। इसके बाद मानसून सीजन शुरू होने के पहले महज एक पखवाड़े का समय मिलेगा। इसके बाद बारिश का सीजन शुरू होने के साथ ही चार महीने के लिए निर्माण कार्य फिर थम जाएंगे। बारिश के बाद अक्टूबर के महीने से निर्माण कार्य फिर शुरू हो जाएंगे। लेकिन कुछ दिनों के बाद नगर निगम चुनाव की आचार संहिता फिर लागू हो जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.