scriptरिसर्च: विलुप्त हो चुकी ये प्रजातियां नर्मदा में मिलीं, दुनिया भर में होने लगी चर्चा | most extinct species in the world | Patrika News

रिसर्च: विलुप्त हो चुकी ये प्रजातियां नर्मदा में मिलीं, दुनिया भर में होने लगी चर्चा

locationजबलपुरPublished: Jan 19, 2019 01:06:55 pm

Submitted by:

Lalit kostha

रिसर्च: विलुप्त हो चुकी ये प्रजातियां नर्मदा में मिलीं, दुनिया भर में होने लगी चर्चा
 

most extinct species in the world

most extinct species in the world

जबलपुर। जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, तकनीक और तरक्की की नई इबारतें लिख रहे हैं, वैसे वैसे हमसे कुछ चीजें, जीव जंतु और प्रजातियां अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। यदि हम इसी तरह अपने लिए सोचते हुए आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर शायद इंसान ही रह जाएगा, बाकी सभी जीव केवल कागजों और किताबों के चित्रों में ही नजर आएंगे। ये हम नहीं कह रहे बल्कि समय समय होने वाली रिसर्च से हमारे वैज्ञानिक इन जानकारियों को सार्वजनिक कर रहे हैं। खैर फिलहाल एक अच्छी खबर आई है। दुनिया में विलुप्त हो चुकी प्रजातियां हमारी नर्मदा नदी के जल में मिलने की खबर आई है। जिसे जानकार दुनिया भर के वैज्ञानिक खुश हैं। ये नौ जलीय प्रजातियां पानी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बताई जा रही हैं।

नर्मदा नदी में हुई रिसर्च में ऐसी नौ जलीय प्रजातियां प्राप्त हुई हैं तो वर्ष 2010 में पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी थी। इनमें सात प्रजातियों को रेड लिस्ट में शामिल है। शासकीय आदर्श विज्ञान विद्यालय के प्राणिशास्त्र के रिसर्च एवं शासकीय गृह विज्ञान में शिक्षण सेवा दे रहे नर्मदा रत्न सम्मानित युवा वैज्ञानिक अर्जुन शुक्ल ने ये रिसर्च की है।

news facts-रिसर्च के बाद नर्मदा नदी में मिलीं विलुप्त नौ प्रजातियां
रिसर्च में इन प्रजातियों की खोज बरगी डैम, ग्वारीघाट एवं भेड़ाघाट में 2015 से 2018 में हुई रिसर्च के दौरान की गई है। एनालिडा, अर्थोपोडा एवं मोलास्का के जीवो पर लगातार रिसर्च के दौरान अर्जुन को ओडोनेटा की चार एवं मोलास्का की पांच ऐसी प्रजातियाँ मिली जो रेड डाटा बुक में शामिल थी। रेड डाटा बुक में उन जीवो को रखा जाता है जो इस संसार से विलुप्त हो जाती है। अर्जुन ने मोलास्का की बेलमया बेंगालेंसिस, तारेबिया लिनेटा, लाइमनेया ल्यूटोला, पेरेसिसिया कॉरुलिया, पिला ग्लोबोसा एवं ओडॉनेटा की ट्राइटेमिस औरोरा, त्रितेमिस फेस्टिवा, एग्रीकोनेमिस पाइग्मिया व ऑर्थेट्रम सबीना जैसे विलुप्त प्रजातियों को खोज निकाला। अर्जुन ने यह शोध डॉ. रीता भंडारी, डॉ. वीणा चौबे एवं डॉ. जयश्री शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया, अपने पी.एच.डी. शोध के दौरान अर्जुन ने 55 फेमिली के प्रजातियो को नर्मदा से चिन्हित किया, जिसमे सात फॅमिली के ये नौ जीव विलुप्त हो चुके थे ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो