scriptतंत्र-मंत्र की पूजा करने वाली महिला बेटी संग रहस्मय तरीके से लापता | Mother-daughter disappears mysteriously | Patrika News

तंत्र-मंत्र की पूजा करने वाली महिला बेटी संग रहस्मय तरीके से लापता

locationजबलपुरPublished: Apr 22, 2019 10:36:57 pm

Submitted by:

santosh singh

अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी चार दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गयीं। मां-बेटी का मोबाइल भी बंद है। महिला का झुकाव पूजा-पाठ की ओर अधिक रहता था। घर में तंत्र-मंत्र की पूजा करने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता था…

मां-बेटी लापता

मां-बेटी लापता

जबलपुर। ग्वारीघाट थानांतर्गत अवधपुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी चार दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गयीं। मां-बेटी का मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर मामला जांच में लिया है। महिला के पति निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। महिला का झुकाव पूजा-पाठ की ओर अधिक रहता था। घर में तंत्र-मंत्र की पूजा करने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता था। परिजन और पुलिस इससे भी इस प्रकरण को जोड़ कर देख रही है। पुलिस अब महिला के मोबाइल का सीडीआर निकलवाने में जुटी है।
पति निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर

पुलिस के अनुसार अवधपुरी निवासी शिवेंदु दुबे निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 18 अप्रेल को वह कॉलेज गए हुए थे। घर पर पत्नी प्रीती दुबे, बेटी रोजी बेटा थे। शाम पांच बजे के लगभग वह कॉलेज से लौटे तो 11वीं में पढऩे वाले बेटे ने बताया कि मां प्रीती व बहन रोजी दोपहर 1.30 बजे निकली थी, लेकिन अब तक नहीं लौटी हैं।
बेटे को बोला था कि वह रोजी को लेकर कन्या भोज कराने जा रही है

प्रीति ने बेटे को बोला था कि वह रोजी को लेकर पड़ोस में कन्या भोज कराने ले जा रही है। बेटे ने पिता को बताया कि उसकी बीच में एक बार रोजी से मोबाइल पर बात हुई थी, तब उसने कहा था कि भोजन करने के बाद आउंगी। इसके बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया। परिवार के लोग रात 10 बजे तक इंतजार करते रहे। शिवेंदु ने इस बीच पत्नी के भाई विजय नगर निवासी नीरज शुक्ला सहित अन्य लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर पूरी कॉलोनी और रिश्तेदारों के यहां फोन लगाकर प्रीति व रोजी के बारे में पता करते रहे। इसके बाद थाने पहुंच कर उनके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी।
घर में लगता था दरबार

शिवेंदु ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रीति का झुकाव पूजा-पाठ पर अधिक था। घर में तंत्र-मंत्र सहित पूजा-पाठ करने वालों का दरबार लगता था। जिस पर पूर्व में शिवेंदु आपत्ति दर्ज करा चुके थे।
सप्ताह भर पहले घर से गायब हुआ था बैग

शिवेंदु ने बताया कि सप्ताह भर पहले घर से एक बैग गायब हुआ था। उसमें कपड़े और अन्य सामान थे। अब इस बैग को प्रीति व रोजी के गायब होने से जोडकऱ देखा जा रहा है। ग्वारीघाट टीआइ प्रीति तिवारी ने बताया कि दोनों के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया जा रहा है। एक हॉस्टल में होने की सूचना पर गयी थी, लेकिन दोनों वहां नहीं मिली। तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो