scripthusband beat up wife:पति सहित सास-ससुर ने महिला के साथ की मारपीट | Mother-in-law along with husband beat up woman | Patrika News

husband beat up wife:पति सहित सास-ससुर ने महिला के साथ की मारपीट

locationजबलपुरPublished: May 28, 2020 12:36:48 pm

Submitted by:

santosh singh

-पिता को फोन करने पर मोबाइल छीना, पड़ोस की महिला ने बीच-बचाव किया

Village panchayat secretary was beaten up in lockdown

Village panchayat secretary was beaten up in lockdown

जबलपुर। ग्वारीघाट थानांतर्गत रहने वाली 22 वर्षीय महिला के साथ पति, सास व ससुर ने घरेलू विवाद में मारपीट की। महिला ने पिता को फोन करने के लिए कॉल किया तो मोबाइल छीन लिया। पड़ोसी महिला ने बीच-बचाव किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार पीपी कॉलोनी निवासी वंदना भाट ने शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 2017 में कृष्णा उर्फ भूरा भाट से हुई थी। शादी के बाद से ही पति कृष्णा, ससुर दिलीप भाट व सास किरण भाट घरेलू बात पर उसके साथ विवाद करते थे। बुधवार सुबह नौ बजे तीनों ने घरेलू विवाद में मिलकर डंडे से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। वह पिता को फोन करने लगी तो मोबाइल छीन लिया। चिल्लाने पर पड़ोस की महिला ने बचाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 498 ए, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया।
महिला के साथ मारपीट का सिर फोड़ा
चरगवां थानांतर्गत सूखा गांव में बुधवार शाम को बच्चों के विवाद में तीन लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार दुर्गेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर में मां सविता बाई उसके बड़े भाई बृजेश यादव के बच्चों को डांट रही थी। तभी उत्तम डेहरिया, फागूराम डेहरिया व गोलू डेहरिया उसकी मां से विवाद करने लगे। दोषारोपण करने लगे कि वह उन्हें देखकर गाली देती है। इस पर तीनों ने लाठी से सिर व चेहरे पर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो