scriptअलवर: महिला का कटा हुआ धड़ मिला, सिर गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस | dead body found in field in alwar | Patrika News

अलवर: महिला का कटा हुआ धड़ मिला, सिर गायब, खोजबीन में जुटी पुलिस

locationजबलपुरPublished: Nov 02, 2016 02:13:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

दीपावली पर शहर के चावड़ पाड़ी क्षेत्र में एक महिला के कटे अंग मिलने का सिलसिला अब रहस्य बनता जा रहा है। इस बीच बुधवार को सुबह पुलिस को रंगभरियों की गली में महिला का कटा धड़ मिला।

dead body found

dead body found

दीपावली पर शहर के चावड़ पाड़ी क्षेत्र में एक महिला के कटे अंग मिलने का सिलसिला अब रहस्य बनता जा रहा है। इस बीच बुधवार को सुबह पुलिस को रंगभरियों की गली में महिला का कटा धड़ मिला। वहीं महिला का सिर अब भी गायब है। इसे खोजने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह राममार्केट में महिला का सिर मिलने की सूचना मिली। 
पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां सिर की जगह एक मांस का बड़ा टुकड़ा था। यह टुकड़ा महिला के शरीर का है या नहीं इसकी पुलनस जांच कर रही है। पुलिस ने महिला का धड़ और मांस का टुकड़ा भी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 
उल्लेखनीय है कि रविवार मध्य रात्री को अलवर के चावड़ पाड़ी इलाके के कबूतर पार्क के पास किसी व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिलने की सूचना मिली थी। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने कटा पैर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जांच शुरू की थी। 
अगले दिन चावड़ पाडी में दो कटे हुए हाथ और पड़े होने की सूचना मिली। इसी के तुरंत बाद कबूतर पार्क के पास एक और कटा पैर मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सभी अंग कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाए। 
मृत महिला की पहचान नहीं हो रही थी और न ही कोई गुमशुदगी का मामला दर्ज था। पुलिस को बुधवार सुबह महिला का धड़ भी मिल गया। अब सिर की तलाश की जा रही है ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो