बैंक खाते हुए बंद
प्रत्येक छात्र का बैंक खाता, बैंक पासबुक को अपडेट कराना आवश्यक है। खाते आधार से लिंक नहीं किए गए तो कई के पता में संशोधन नहीं किया गया। लम्बे समय से कोई ट्रांजेक्शन न होने के कारण भी कई छात्रों के खाते बैंकों द्वारा क्लोज कर दिए गए हैं। छात्रों को इसकी जानकारी नहीं थी, जब खातों में राशि नहीं आई तो इसका पता चला।
बड़ी संख्या में बैंक हुए मर्ज
हाल ही के वर्षों में बड़ी संख्या में कई बैंक अन्य बैंकों में मर्ज हुए हंै। छात्र और अभिभावकों ने बैंक खातों को अपडेट नहीं किया, न ही स्कूलों ने जानकारी लेने की जेहमत उठाई। यह भी स्कॉलरशिप भुगतान असफल असफल होने का एक प्रमुख कारण बना है।
फेल हुए खाते- जिला
5371 - जबलपुर
1795 - कटनी
2709 - नरसिंहपुर
1064 - छिंदवाड़ा
1413 - सिवनी
1218 - मंडला
1617 - बालाघाट
स्कॉलरशिप प्रतिशत
11 फीसदी - कटनी
10 फीसदी - नरसिंहपुर
09 फीसदी - जबलपुर
08 फीसदी - सिवनी
05 फीसदी - मंडला
05 फीसदी - छिंदवाड़ा
04 फीसदी - बालाघाट
स्कूलों के माध्यम से ऐसे छात्रों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि छात्रों से सम्पर्क कर उनके खातों को अपडेट करें, ताकि स्कॉलरशिप की राशि पहुंच सके।
- अंजनी सेलट, बीईओ जबलपुर
बड़ी संख्या में छात्रों की स्कॉलरशिप उनके खातों में नहीं पहुंची है। जिलों के शिक्षा अधिकारियों को इस सम्बंध में अवगत कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
- डॉ. राममोहन तिवारी, जेडी एजुकेशन