scriptसर्द हवाओं से कांपा प्रदेश, इस महीने का सबसे कम तापमान दर्ज | MP alert to cold winds, recorded the lowest temperature of january | Patrika News

सर्द हवाओं से कांपा प्रदेश, इस महीने का सबसे कम तापमान दर्ज

locationजबलपुरPublished: Jan 18, 2022 03:35:17 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

सर्द हवाओं से कांपा प्रदेश, इस महीने का सबसे कम तापमान दर्ज
 

Weather Alert Cold Waves And Snowy Winds to Continue in Eastern UP

Weather Alert Cold Waves And Snowy Winds to Continue in Eastern UP

जबलपुर। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद आ रही सर्द हवा से शहर ठिठुर गया है। इस माह में सोमवार अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। कई दिन से लगातार सामान्य से नीचे चल रहा पारा सोमवार को फिर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारे के सामान्य से 2 डिग्री नीचे बने रहने से दिन भर हवा में गलन बनी रही। इससे पहले 3 जनवरी को भी शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था।

सर्द हवा से ठिठुरा शहर, रात में छाया घना कोहरा
8.6 डिग्री, इस महीने दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
4.8 डिग्री सबसे कम तापमान

उत्तरी हवा के रफ्तार पकडऩे के साथ सर्दी ने शहर को जकड़ लिया है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सुबह कोहरा छाया रहा। बादल और कोहरे के कारण भोर में दृश्यता कम रही। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली। लेकिन सूर्य की तीव्रता पूरे समय कम बनी रहने के कारण ठंड हावी रही। शीत लहर जैसी चल रही हवा के चलते पारे ने गोता लगाया। सुबह के समय 10 डिग्री से नीचे गया पारा दोपहर बाद लुढक़ कर 20 डिग्री से नीचे हो गया। हवा में गलन के साथ पूरे समय कड़ाके की सर्दी बनी रहे। लोगों की सुबह देर से हुई। जाड़े से राहत पाने सुबह लोग अलाव तापते नजर आए। दोपहर के समय में गर्म कपड़े से लिपटे रहे। घरों के अंदर भी लोग हीटर जलाकर रहे।

 

cold wind

दोपहर में सामान्य से 5 डिग्री नीचे पारा
रविवार के मुकाबले सोमवार को शहर के तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री नीचे बना रहा। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से 5 डिग्री से नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 94 प्रतिशत और शाम के समय 64 प्रतिशत थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर में सोमवार को तीन से 4 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से उत्तरी हवा चली। इसके कारण ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान है। माध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में गिरावट की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ ही बंगाल की खाड़ी में अगले कुछ दिनों में एक सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसका असर आने पर तीन-चार दिन बाद फिर से छिटपुट बूंदाबांदी होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो