scriptमप्र: किसान के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बंधक बनाकर लाखों की लूट | MP: Armed criminals looted farmers house in jabalpur | Patrika News

मप्र: किसान के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बंधक बनाकर लाखों की लूट

locationजबलपुरPublished: Dec 28, 2021 08:58:13 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र: किसान के घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, बंधक बनाकर लाखों की लूट
 

Loot himself created the story

Loot himself created the story

जबलपुर। गोसलपुर थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर रविवार देर रात लूट की बड़ी वारदात हुई। तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश एक किसान के घर में घुसे। उसे बंधक बना लिया। बंदूक की नोक पर फसल बेचकर जुटाई घर में रखी चार लाख रुपए की रकम और जेवर लूटकर ले गए। किसान को कमरे में धक्का देकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीडि़त किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।

फैक्ट फाइल
रात 10 बजे किसान व परिजन सो गए।
02 बजे- तीन बदमाशों ने मिलकर घर में लूट की।
05.15 बजे सुबह पुलिस को सूचना दी।
30-40 वर्ष करीब आरोपियों की उम्र
11 बजे एसपी, एएसपी ने मौके पर जाकर जांच की

पुलिस के अनुसार दिलीप कुमार पटेल ने सोमवार को सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती करता है। 26 दिसंबर की रात लगभग वह वह मकान के बाहर की परछी में, उसकी पत्नी एवं बेटी घर के अंदर और दोनों बेटे पीछे वाले कमरे में सा रहे थे। रात को लगभग 2 बजे श्वान लगातार भौंक रहे थे। उठकर बाहर देखने गया तो तीन लोगों की परछाई नजर आयीं। कुछ समझ पाता इससे पहले ही तीन लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। इसमें से एक व्यक्ति ने उसके सामने बंदूक अड़ा दी और दूसरे ने मारपीट की। फिर धमकाया कि जिंदगी चाहते तो घर में रखें जेवर-रुपए निकालकर दे दो। घबराहट में उसने बीच के कमरे में रुपए और जेवर पेटी में रखें होने की बात कही। बंदूक अड़ाकर किसान बदमाश को कमरे में लेकर गए। किसान ने पत्नी को आवाज देकर उठाया और पेटी की चाबी देने के लिए कहा। पेटी खुलवाकर उसमें रखी नकदी और जेवर बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिए।

 

 

Criminals decreased during the Corona period
IMAGE CREDIT: patrika

बदमाशों के जाने के बाद बेटों को जगाया
पुलिस के अनुसार बदमाश करीब दो घंटे तक वारदात स्थल पर रहे। उनके वारदात को अंजाम देने के तरीके से यह लग रहा है कि उन्हें किसान के घर में नकद रकम की जानकारी थी। लूट करके बदमाश जब चले गए उसके बाद किसान और उसकी पत्नी ने दोनों बेटों को नींद से जगाया। फिर थाने में जाकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भादंवि की धारा 394 का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले ही फसल के मिले थे रुपए
किसान ने कुछ दिन पहले ही अपनी धान एवं दलहनी फसल बेची थी। उसके चार लाख रुपए मिले थे। ये रकम उसने घर में बीच के कमरे में लाकर पेटी में सुरक्षित रखा था। यहीं पर घर की महिला सदस्यों के लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी रखे थे।

 

 

CRIME (symbolic photo)

दो के पास लाठी, एक पास दोनाली बंदूक
लुटेरों में दो के पास लाठी थी। एक के पास दोनाली बंदूक थी। इसमें एक ने लाल रंग का जरकिन और एक अन्य ने कत्थे कलर का जरकिन पहना हुआ था। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपियों की उम्र 35-40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है।

50 एकड़ जमीन में सिकमी पर खेती
पीडि़त किसान खिन्नी रोड पर लगभग 50 एकड़ जमीन पर खेती करता है। ये जमीन उसने सिकमी पर ले रखा है। बताया जा रहा है कि ये जमीन जबलपुर के पूर्व कलेक्टर और आइएएस की है। इसी जमीन पर किसान अपने परिवार के साथ तीन कमरे का एक कच्चा मकान बनाकर रहता है। खेती करता है। ये जगह आबादी से दूर है। सूनसान जगह पर खेत के बीच में कच्चा मकान है।

 

 

criminal.jpg

एसपी मौके पर पहुंचे
लूट की वारदात की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। किसान से वारदात की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

तीसरी गम्भीर वारदात
गोसलपुर थाना क्षेत्र में ये तीसरी बड़ी वारदात है। कुछ समय पहले क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामला अभी तक नहीं सुलझा है। लगभग दो महीने थाना क्षेत्र में जुआ फड़ को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या हो गई थी। उसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी संजय भलावी पर गाज गिरी थी। उन्हें थाने से हटा दिया गया था। उसके बाद करीब डेढ़ माह से थाना का प्रभार एक उपनिरीक्षक के पास है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो