script

मुफ्त में मिलेंगे लैपटाप या स्कूटी, कांग्रेस के ये नेता करेंगे तय

locationजबलपुरPublished: May 22, 2018 02:05:48 pm

Submitted by:

deepak deewan

लड़कियों को स्कूटी देने तक का वादा

MP Assembly Election news : free laptops or scooty in MP

MP Assembly Election news : free laptops or scooty in MP

जबलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। इस बार हर हाल में सत्ता पाने के लिए कांग्रेस बेताब है और इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही है। आजकल मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव के पहले हर पार्टी मतदाताओं को कुछ न कुछ चीजें देने का वादा करती हैं। कहीं युवाओं को लैपटाप दिए जा रहे हैं तो कहीं स्मार्ट फोन बांटे जा रहे हैं। कुछ राजनैतिक दल लड़कियों को स्कूटी देने तक का वादा कर चुके हैं। अब कांग्रेस प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने के लिए उन्हें मुफ्त में क्या देगी यह तय करने की कवायद चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के सभी मतदाताओं का मूड भांपकर अपना घोषणापत्र तैयार करने के लिए महाकौशल के एक बड़े कांग्रेस नेता को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने समिति गठित कर दी है। विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में महाकौशल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है। राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा के अलावा पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। यह समिति पूरे प्रदेश का दौरा कर कांग्रेस जनों और विभिन्न वर्गो के लोगों से चर्चा करने के बाद चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी महाकौशल क्षेत्र से ही हैं। वे महाकौशल के छिंदवाड़ा के सांसद के रूप में पिछले कई सालों से यहां सक्रिय हैं। कमलनाथ ने विवेक तन्खा सहित सभी समिति सदस्यों को प्रदेश के सभी वर्ग दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, बेरोजगार और महिलाओं आदि के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर सुझाव लेने की बात कही है। समिति सदस्यों से यह भी कहा गया है कि वे चर्चा के दौरान इनसे यह भी पूछे कि वे क्या चाहते हैं। सभी वर्गो से बात कर सामने आई डिमांड को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो