scriptभाजपा ने पिछड़ा वर्ग के विश्वास को ठगा | mp bjp cheats the confidence of backward clasess | Patrika News

भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के विश्वास को ठगा

locationजबलपुरPublished: Mar 05, 2019 10:19:26 pm

Submitted by:

gyani rajak

मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राजमणि पटेल का आरोप
 

mp bjp cheats the confidence of backward clasess

mp bjp cheats the confidence of backward clasess

जबलपुर. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ बड़ा मजाक किया है। उन्हें धर्म, धर्मान्धता और गौमाता के नाम पर ठगा गया। इस वर्ग के युवा, किसान और बेरोजगारों की स्थिति आज भी उनकी जस की तस है। यह आरोप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने लगाए।

पिछड़ा वर्ग संभागीय सम्मेलन में भाग लेने से पहले पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 52 फीसदी लोग पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। इस वर्ग के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई सपने दिखाए । उन्हें पूरा नहीं किया। किसान और बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने 100 दिन के भीतर कालाधन लाने की बात कही। वह वादा पूरा नहीं किया।

नोटबंदी भटकाने वाला कदम

ऊपर से नोटबंदी कर उसे भटकाया गया। किसानों के साथ हुए हश्र के सभी गवाह हैं। उनका कहना था कि व्यापम घोटाले मं सबसे ज्यादा नुकसान इसी वर्ग को हुआ। पिछड़ा वर्ग का रोस्टर बदला गया, यह नुकसानदेयक है। इस वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की छात्रवृत्ति तक हड़पी गई। आवाज उठाई तो आंदोलन ही कुचल दिया गया। उनका कहना था कि अब इन बातों से प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाएगा। इसलिए यहां पर सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें बताया कि जाएगा कि लोगों को भाजपा ने किस तरह फरेब किया है। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, नरेश सराफ और टीकाराम कोष्टा भी मौजूद रहे।

बूथ में जीत दिलाने का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने भेड़ाघाट में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के लिए अपने बूथ में जीत दिलानें का संकल्प भी लिया। यही नहीं उन्होंने चुनाव को लेकर अपने सुझाव भी दिए। इस सम्मेलन में जबलपुर के अलावा कटनी, शहडोल, सिहोरा, मंडला, सिवनी, लखनादौन, पाटन, बरगी, चरगवां और शहपुरा सहित अन्य जगहों के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो