script

निकाय चुनाव 2022: जबलपुर से डॉ. जामदार बने महापौर प्रत्याशी, भाजपा ने जारी की सूची- देखें पूरी सूची

locationजबलपुरPublished: Jun 14, 2022 02:14:27 pm

Submitted by:

Lalit kostha

निकाय चुनाव 2022: जबलपुर से डॉ. जामदार बने महापौर प्रत्याशी, भाजपा ने जारी की सूची
 

bjp mayor candidate list 2022

bjp mayor candidate list 2022

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनावों की तारीख का ऐलान होने के बाद से भाजपा में महापौर प्रत्याशियों को लेकर चल रही खींचतान पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा द्वारा प्रदेश के अधिकतर जिलों के महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें जबलपुर के सभी दावेदारों का नाम जमकर उछाला गया, लेकिन अंत में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। डॉ. जामदार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का करीबी माना जाता है। साथ ही वे संघ की पसंद भी बताए जा रहे हैं। नाम घोषणा के साथ ही अन्य दावेदारों के खेमे में शांति का माहौल है।

पार्षद उम्मीदवारों को लेकर दोनों दलों में खींचतान, नहीं जारी हुई सूची

 

jamdar.jpg

पार्षदों को लेकर अभी कोई सूचना नहीं

पार्षदों की उम्मीदवारी तय करने को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में खीचतान है। कांग्रेस ङ्क्षसगल नाम के साथ उम्मीदवारों की सूची जारी करने का दावा कर रही थी। सोमवार को कुछ अन्य वार्डो में विवाद बढ़ गया। पश्चिम विधानसभा में कई बड़े नामों पर कैंची चल गई है। उधर, भाजपा की जिला चयन समिति की बैठक हुई। लेकिन, दावेदारों के पैनल ही बन सके। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की सूची 15 जून तक जारी होगी।

नए फार्मूले से मंथन
कांग्रेस में जो जिस वार्ड का है उस वार्ड से चुनाव लड़ेगा, का आदेश आने के बाद लगभग 12 वार्डो में कुछ की दावेदारी खत्म हो गई है। पार्टी में तीन वार्डो में नामों को लेकर विवाद था, वह चार से पांच वार्डो तक पहुंच गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पश्चिम विधानसभा में कई वार्डो में नामों को लेकर घमासान है। यहां के टिकट वितरण में चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं और यहां नए चेहरे आ सकते हैं। भोपाल में चयन समिति की बैठक में पार्टी के विधायक तरुण भनोत, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव सहित जबलपुर प्रभारी हिना कांवरे सम्भागीय प्रभारी एनपी प्रजापति भी थे। सूत्र बताते हैं कि पार्टी में दावे भले ही किए जा रहे हैं, लेकिन अभी घमासान चल रहा है। टिकट वितरण में असंतोष को रोकने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा टल सकती है।

भाजपा की बैठक में केवल पैनल बने
भाजपा में सब कुछ ठीकठाक होने का दावा है। कहा जा रहा है कि पार्टी में दावेदारों के काम का आंकलन लगातार किया जाता है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि यहां भी अंदरुनी खीचतान है। पार्टी के सम्भागीय कार्यालय में सोमवार को महानगर की जिला चयन समिति बैठक हुई है। इसमें चयन समिति के संयोजक जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा कैलाश जाटव, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश कार्य सदस्य अभिलाष पांडे, नगर महामंत्री रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे उपस्थित थे। बैठक में उम्मीदवारों के नामों के पैनल बने हैं। लेकिन, नामों पर सहमति नहीं बन पाई।

ट्रेंडिंग वीडियो