scriptMP: पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से बढ़ी सिहरन, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड | mp: cold wave alert in madhya pradesh, cold wind comes from mountains | Patrika News

MP: पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से बढ़ी सिहरन, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationजबलपुरPublished: Dec 02, 2021 10:34:36 am

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम की करवट, रात का पारा चढ़ा

UP Weather Temperature Decrease by 3 Degree Below Normal Cold Increase

UP Weather Temperature Decrease by 3 Degree Below Normal Cold Increase

जबलपुर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से पारे की चाल बदल गई है। रात को तापमान बढकऱ सामान्य से ऊपर निकल गया है। लेकिन दिन और रात में पारा चढऩे के बाद भी ठंड का असर बना हुआ है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा से सिहरन बनी हुई है। बुधवार को सर्द हवा की गति और बढ़ गई। इसके कारण ठंड और ज्यादा महसूस हुई। दिन के समय भी लोगों को हल्के कपड़े की जरूरत महसूस हुई। शाम को हवा मौसम में घोल रही ठंडक और बढ़ा रही है।

read more – मप्र में किसान की गर्दन काटकर ले गया हत्यारा, पुलिस तलाश कर रही सिर- देखें वीडियो

दो दिन बाद करवट लेगा मौसम
मौसम: विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक मुकुल त्रिपाठी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर आ रहा है। इसके कारण रात के तापमान में वृद्धि हुई है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बना हुआ है इसके प्रभाव कारण आने वाले एक-दो दिन में संभाग में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

read more- अब 200 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ेगी दयोदय एक्सप्रेस!

सामान्य से दो डिग्री ज्यादा तापमान
शहर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान बढकऱ 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। ये सामान्य के बराबर रहा। न्यूनतम तापमान तापमान बढकऱ 13.9 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य के दो डिग्री सी ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 68 प्रतिशत और शाम को 45 प्रतिशत थीं। उत्तर-पूर्वी हवा 3-4 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो