डब्ल्यूटी के लगातार प्रभाव के कारण आया बदलाव, शीतकाल में अमूमन 5-6 दिन ही रहते थे ठंडे
10 वर्ष में इस बार अधिक थे तेज ठंड वाले दिन, तीन महीने में 15 कोल्ड डे
इस शीतकाल के दौरान दिन में ठंड ज्यादा रहने के पीछे पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूटी) की लगातार सक्रियता वजह मानी जा रही है। डब्ल्यूटी के बार-बार आए प्रभाव की वजह से बादल का साया बना रहा। इससे धूप कमजोर हुई। बारिश के बाद आई ठंडी हवा के कारण दिन में ज्यादा सर्दी बनी रही।
पारे को छोड़ ठंड ने बनाया रेकॉर्ड
इस सीजन में सबसे कम तापमान 20 दिसंबर, 2021 को 4.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये पिछले सीजन के न्यूनतम तापमान (जनवरी, 2021 में 4.8) के बराबर ही रहा। पारे ने भले गोता लगाकर नया कोई रेकॉर्ड इस सर्दी में नहीं बनाया, लेकिन सर्दी के दिन बढऩे से नया रेकॉर्ड बन गया। इस बार शीतलहर भी लम्बी चलीं। चार अतिशीतल दिन थे। पिछले सीजन में दो अतिशीतल दिन ही थे।
दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 के बीच
39 दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा।
33 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रेकॉर्ड।
12 दिन शहर में धुंध और घना कोहरा छाया।
04 दिन सीवियर कोल्ड डे (सामान्य से 7 डिग्री नीचे) रहा।
इस सीजन में कोल्ड डे
दिसंबर, 2021 में 5 दिन
जनवरी, 2022 में 8 दिन
फरवरी, 2022 में 2 दिन