scriptmp election 2018 कमलनाथ का आरोप, भाजपा लोगों को गुमराह कर रही- देखें वीडियो | mp election 2018 kamal nath controversial statement in mp | Patrika News

mp election 2018 कमलनाथ का आरोप, भाजपा लोगों को गुमराह कर रही- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Nov 17, 2018 03:43:28 pm

Submitted by:

Lalit kostha

कमलनाथ का आरोप, भाजपा लोगों को गुमराह कर रही- देखें वीडियो

kamal nath

kamal nath

जबलपुर। चुनावी सरगर्मी के बीच प्रदेश में स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, स्मृति ईरानी, कमलनाथ, राकेश सिंह समेत अन्य बड़े प्रचारकों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। हर तरफ से आरोप प्रत्यारोप के तीर दागे जा रहे हैं, जो अखबारों की हैडलाइन से लेकर डिबेट का विषय भी बन रहे हैं। मप्र की राजनीति में महाकोशल क्षेत्र केन्द्र बिंदु बनकर उभरा है। यहां जबलपुर जिला दोनों पार्टियों के अध्यक्षों के लिए इज्जत की बात बन चुका है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कहा कि हम नर्मदा साफ करेंगे और गंगा साफ करेंगे लेकिन जब उनकी नियत ही साफ नहीं है तो फिर क्या कहा जाए।

READ MORE-

लड़की ने की दूसरे धर्म के लड़के से शादी, धार्मिक संगठनों ने किया ये काम

इस यज्ञ से भस्म हो जाएगा शत्रु, करें इस देवी का आह्वान

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जबलपुर की पनागर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सम्मति सैनी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक को गुमराह करने वाला बताया।

कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री राहुल गांधी और सोनिया गांधी की चिंता छोड़ दें और देश की चिंता करें। देश में और प्रदेश में युवा परेशान है महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं उसे रोकने में केंद्र सरकार और राज्य सरकार नाकाम रही। कमलनाथ ने कहा कि नौजवानों को रोजगार नहीं किसानों को देना नहीं आखिर प्रदेश सरकार गुमराह की राजनीति क्यों कर रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार के सपने दिखाए लेकिन आज भी वह पूरे नहीं हुए। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार का असली चेहरा पहचान लिया है। आज का युवा कमीशन नहीं चाहता वह काम की चाहत रखता है लेकिन उसके सपने चकनाचूर हो रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि पनागर में उन्हें अपनी जवानी याद आती। ढूंढते हैं वह होटल जहां वह चाय पिया करते थे अब नजर नहीं आती।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो