जबलपुर

बागी बना मंत्री का सिरदर्द, भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ने लिया नाम वापस

बागी बना मंत्री का सिरदर्द, भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ने लिया नाम वापस

जबलपुरNov 14, 2018 / 03:21 pm

Lalit kostha

mp election 2018 latest update news

जबलपुर। मप्र विधानसभा चुनाव में आज नाम वापिसी का अंतिम दिन है। या कहें अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशी और उनके बड़े नेता चाह रहे हैं कि पार्टी से बागी हुए नेता अपना नाम वापस ले लें। नहीं तो उनके वोट बैंक पर असर पडऩा तय है। अभी तक जिन नामों का खुलासा हुआ है उनमें कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता से बागी बने नाम शामिल हैं। वहीं सपाक्स के बड़े नेता द्वारा भाजपा के बागी को समर्थन देने की बात कहते हुए नाम वापस लिया जा रहा है। पार्टी प्रत्याशी नाम वापस दिलाने बागियों को खुद अपने साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।

ये बागी बना मंत्री का सिरदर्द
भाजपा के बड़े नेताओं ने जैसे तैसे कुछ बागियों को मना लिया है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के घर जबलपुर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में एक बागी भाजपा के मंत्री के लिए सिरदर्द बन गया है। पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य धीरज पटैरिया ने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया है। बल्कि उनके समर्थन में एक सपाक्स नेता ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में महाकोशल में सबसे रोचक चुनाव जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट पर होना लगभग तय हो चुका है।

 

झलकियां
– बरगी विधानसभा क्षेत्र से राजेश सिंह राजपूत कौड़ी लाल जंग बहादुर सहित पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए।
– उत्तर विधानसभा से अभी तक सपाक्स से आशीष जैन के रूप में एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
– सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस की बागी उम्मीदवार जमुना मरावी ने भी चुनाव मैदान से बाहर जाने का फैसला लिया उन्होंने आज सुबह अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस विधानसभा से अभी तक एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है।
– पाटन विधानसभा से 3 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।
– पनागर विधानसभा के बीजेपी के बागी संतोष सैनी ने नाम बापस लिया। पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी भी नाम वापस लेने पहुंचे हैं।
– कैंट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.