जबलपुरPublished: Oct 22, 2023 08:21:27 am
Ashtha Awasthi
-अनुशासन तार-तार: जबलपुर उत्तर-मध्य सीट पर अभिलाष को प्रत्याशी बनाने का भारी विरोध
-हेडिंग- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से धक्का मुक्की, गनमैन को पीटा, बैठक में घुसकर धरना
जबलपुर। टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में पहली बार केंद्रीय नेतृत्व को ही घेर लिया। प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से जवाब मांगते हुए सुरक्षाकर्मी(अंगरक्षक) से धक्कामुक्की की। इसके बाद बैठक घुसकर टेबिल के सामने ही धरने पर बैठ गए और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे जबलपुर उत्तर की सीट से अभिलाष पाण्डेय को टिकट दिए जाने से नाराज थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी थे। जो कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर भौचक्के रह गए।