जबलपुरPublished: Nov 15, 2023 10:04:10 am
Ashtha Awasthi
-किसानों को डिफाल्टर बनाने वालों को डिफाल्टर बनाएं,
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चीचली में की जनसभा
नरसिंहपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा के चीचली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 में किसानों को डिफाल्टर करने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में डिफाल्टर बना दें। उन्होंने 2003 का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य का क्या हाल बना रखा था, यह सबके ध्यान में है। भाजपा ने राज्य को बीमारू से बाहर निकालकर विकास को आगे बढ़ाया।