जबलपुरPublished: Nov 08, 2023 01:59:55 pm
Ashtha Awasthi
जबलपुर। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के साथ उनके करीवी रणनीतिकार, कोर ग्रुप के सदस्य व उनके खास सिपहसलारों की भी नींद उड़ी है। 18 से 20 घंटे तक काम के बाद ये तीन से चार घंटे की नींद ले रहे हैं। इस दौरान उम्मीदवार के साथ खास समर्थक भी संतुलित आहार के साथ ही योग, ध्यान का भी सहारा ले रहे हैं ताकि भरपूर ऊर्जा के साथ काम में जुटे रहें।
जानकारी के अनुसार इन दिनों उम्मीदवारों के साथ उनकी डाइट मैनेज करने समर्थक भी चल रहे हैं। जो समय-समय पर उन्हें नारियल पानी, एनर्जी ड्रिंक दे रहे हैं। लगभग दस घंटे तक जनता के बीच रहने के साथ ही वे देर रात तक बैठक भी ले रहे हैं। नेताजी सुबह के खाने में खिचड़ी के साथ ही दाल रोटी ले रहे हैं। इसके साथ ही दिन के समय वे ड्राइ फ्रूट्स और ग्लूकोज, लंच में दाल-रोटी तो डिनर में भी सादा खाना खा रहे हैं।