जबलपुरPublished: Nov 04, 2023 03:06:39 pm
Sanjana Kumar
महाकोशल अंचल पर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों का फोकस, बड़े नेता और स्टार कैम्पेनर झोंकेंगे पूरी ताकत...
संस्कारधानी के गली-मोहल्ले से लेकर समूचा महाकोशल सियासी रंग में रंग गया है। हर नुक्कड़, चौराहे में चुनाव की ही चर्चा हो रही है। महाकोशल पर इस बार प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस का पूरा फोकस है। माना जा रहा है कि जिसने भी महाकोशल जीत लिया, उसके लिए सत्ता का सफर आसान होगा। ऐसे में जबलपुर से लेकर नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी समूचे अंचल में चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। चुनावी सभा और धुआंधार रोड शो होने वाले हैं। आने वाले दिनों में यहां दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता, स्टार कैम्पेनर ताकत झोंकते नजर आएंगे।