जबलपुरPublished: Nov 09, 2023 09:08:06 am
Ashtha Awasthi
जबलपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को जबलपुर के केंट विधानसभा क्षेत्र के रांझी बड़ा पत्थर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओं पर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नीतीश ने जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की उसे वह बोल भी नहीं सकतीं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान पर न तो कांग्रेस ने और न ही महागठबंधन ने कुछ बोला। इससे इनकी मानसिकता उजागर होती है। यहां पहले भी कांग्रेस नेता महिलाओं को माल बोलते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को छला। वोट के लिए वह गरीब को गरीब रखना चाहती है। आव्हान किया कि ऐसे लोगों को सबक सिखाओ। कांग्रेस समाज को जाति में छिन्न-भिन्न करने का पाप कर रही है। कई बार धर्म को आहत करने का प्रयास किया। अब वोट के लिए मंदिर-मंदिर चक्कर लगा रहे हैं।