scriptmp election news: भाजपा के बागी से कद्दावर मंत्री की सीट खतरे में, दिल्ली के नेता ने कहा मान जाओ | mp election news bagi leader of bjp | Patrika News

mp election news: भाजपा के बागी से कद्दावर मंत्री की सीट खतरे में, दिल्ली के नेता ने कहा मान जाओ

locationजबलपुरPublished: Nov 12, 2018 09:58:45 am

Submitted by:

Lalit kostha

mp election news: भाजपा के बागी से कद्दावर मंत्री की सीट खतरे में, दिल्ली के नेता ने कहा मान जाओ

mp election news: भाजपा के बागी से कद्दावर मंत्री की सीट खतरे में, दिल्ली के नेता ने कहा मान जाओ

mp election news: भाजपा के बागी से कद्दावर मंत्री की सीट खतरे में, दिल्ली के नेता ने कहा मान जाओ

जबलपुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता अपने बागी नेताओं की मान-मनौवल में जुटे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता नामांकन भरने वालों से सम्पर्क साधकर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ नेताओं को भोपाल भी बुलाया गया है।

news facts

कौशल्या गोंटिया को दिग्विजय सिंह ने फोन किया
बागियों से बड़े नेताओं ने साधा सम्पर्क, कुछ अड़े
जमुना मरावी के पास किसी नेता का फोन नहीं आया
नरेंद्र त्रिपाठी और भारत सिंह यादव के पास प्रदेश अध्यक्ष का फोन आया


अब पीछे हटने का सवाल नहीं
‘भाजपा में तब से था, जब मूंछ नहीं थी। करीब 30 साल पार्टी की सेवा। उत्तर-मध्य से भाजपा प्रत्याशी बदलने की हर कार्यकर्ता की मांग थी। लेकिन, पार्टी अनदेखी करती गई। इससे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ठास पहुंची। कार्यकर्ताओं के निर्णय पर उत्तर-मध्य से नामांकन दाखिल किया है।’ यह बात भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निर्दलीय प्रत्याशी धीरज पटेरिया ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा पार्टी छोडऩे का दुख है। लेकिन अब पीछे हटने का कोई सवाल नहीं उठता। सूत्रों की मानें तो धीरज की नामांकन रैली और मंत्री शरद जैन को टिकट देने का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ता गुपचुप तरीके से उनका समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में मंत्री की सीट खतरे में पड़ती नजर आ रही है। दिल्ली के एक बड़े नेता ने उन्हें मनाने के लिए फोन किया था, लेकिन वे नहीं माने।

यहां भी दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव लडऩे की बात कही
सिहोरा : सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस की बागी कौशल्या गोंटिया को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फोन कर सोमवार को भोपाल बुलाया है। कौशल्या का कहना है, पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है। इस सम्बंध में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। उधर, निर्दलीय उम्मीदवार जमुना मरावी के अनुसार उनकी किसी भी वरिष्ठ नेता से बात नहीं हुई। वे चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं।

पनागर : पनागर विधानसभा से भाजपा के बागी पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी के अनुसार उनके पास प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का फोन आया था, लेकिन बात नहीं हो पाई। त्रिपाठी का कहना है, संगठन ने उपेक्षा की है। अब चुनाव लडऩे का मन उन्होंने बना लिया है। पनागर से ही निर्दलीय उम्मीदवार भारत सिंह यादव का कहना है कि उनके पास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का फोन आया था, लेकिन अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो