scriptmp election news चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस को झटका, ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल | mp election news congress big leader join bjp | Patrika News
जबलपुर

mp election news चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस को झटका, ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल

चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस को झटका, ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल
 

जबलपुरNov 17, 2018 / 11:35 am

Lalit kostha

mp election 2018

mp election news

जबलपुर। चुनाव में विकास के लिए वोट डालें। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 55 साल व भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की तुलना करें, पता लग जाएगा किसने बेड़ागर्क किया और किसने विकास दिया है। मध्यप्रदेश को बीमारू से विकासशील राज्य बनाया है। अब विकसित राज्य बनाएंगे। प्रदेश से गरीबी मिटाकर रहेंगे। ये बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सुब्बाशाह मैदान रद्दी चौकी पर आयोजित चुनावी सभा में कहीं। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि शहर में 22 सौ करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं और छह सौ करोड़ के काम अमृत योजना के तहत जारी है। सडक़, पानी, बिजली की स्थिति अब बेहतर है।

news facts-

जिले में चार जनसभाओं को किया सम्बोधित
कार्यकर्ताओं से बोले सीएम-दिन और रात एक कर दो
अगले पांच साल होंगे आपके
सुब्बाशाह मैदान, गुप्तेश्वर, कटंगी, कुंडम में हुई सभा

उन्होंने कहा कांग्रेस ने सिर्फ बंटवारे की राजनीति की है, लेकिन शिवराज ने कभी भेदभाव नही किया। तीर्थ दर्शन की रेल वैष्णों देवी गई तो अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने भी रेल को भेजा है। विवाह – निकाह का समान लाभ दिया। प्रधानमंत्री भी कहते है सबका साथ सबका विकास। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी अंचल सोनकर के लिए समर्थन मांगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह, भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर, जयकांत उपाध्यय, सब्बीर अंसारी, मकबूल अंसारी, दुर्गेश शाह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस नेता राममूर्ति ने ली भाजपा की सदस्यता
पश्चिम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी व वरिष्ठ नेता राममूर्ति मिश्रा ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। वे कांग्रेस की ओर से दो विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है व दो बार जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विकास में पांच साल पिछड़ गया पाटन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाटन में भाजपा उम्मीदवार अजय विश्नोई के समर्थन में सभा की। उन्होंने कहा कि पाटन, कटंगी, मझौली पांच साल में विकास की दौड़ में पीछे छूट गए है। अब विकास करना है। विश्नोई पार्टी के कद्दावर नेता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अगले 11 दिन पार्टी के लिए दें मै आपको पांच साल दूंगा।

Home / Jabalpur / mp election news चुनाव से पहले मप्र कांग्रेस को झटका, ये बड़ा नेता हुआ भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो