scriptस्मृति ईरानी का विवादित बयान, राहुल गांधी के लिए कही ये बड़ी बात- देखें वीडियो | mp election news controversial statement of bjp minister smriti irani | Patrika News

स्मृति ईरानी का विवादित बयान, राहुल गांधी के लिए कही ये बड़ी बात- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Nov 15, 2018 10:22:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

स्मृति ईरानी का विवादित बयान, राहुल गांधी के लिए कही ये बड़ी बात- देखें वीडियो

mp election news

mp election news

जबलपुर. ‘कांग्रेस प्रदेश तो क्या देश में भी नेतृत्वविहीन है। भाजपा का एक-एक विधायक दस-दस राहुल गांधी के बराबर है। भाजपा के सेनापति घोषित हो गए। सवाल सामने वालों से है कि उनकी सेना का नेतृत्व कौन कर रहा है।’ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को जबलपुर में ये बातें कहीं। वे उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी शरद जैन और केंट विधानसभा के प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी का प्रदेश में यह हाल है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी प्रदेश में आकर नही बोल सकते कि वे किसके नेतृत्व में चुनाव लडऩा चाहते हैं।

NEWS FACTS-

स्मृति ईरानी ने की आमसभा
‘सियासी रण में कांग्रेस को उनका सेनापति नहीं मालूम’

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के एक नेता अमेठी छोडकऱ मप्र आए हैं। उनके झूठ का पुलिंदा अमेठी में देखा जा सकता है। उनके लोकसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। वे मप्र में विकास की डींगें हांक रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जिनका प्रदेश के बच्चों तक से पारिवारिक रिश्ता हो गया है। बच्चे उन्हें मामा के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने कें ट विधानसभा के अंतर्गत रांझी बड़ा पत्थर में आयोजित सभा में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में ये बातें कहीं। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, महापौर स्वाति गोडबोले, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, डॉ. राजेंद्र फडक़े, डॉ. जितेंद्र जामदार, सदानंद गोडबोले, राजेश मिश्रा मौजूद थे।

 

अब अच्छी सडक़ों से है मध्यप्रदेश की पहचान
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को नगर प्रवास के दौरान कहीं। मंत्री ईरानी ने कहा, ‘मध्यप्रदेश की जनता विकास के साथ खड़ी है। इससे कांग्रेसी खेमे में खलबली और उदासी का माहौल है। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य हुए हैं। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने का कानून बनाने की पहल सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। मध्यप्रदेश की सडक़ें पहले गड्ढों के लिए जानी जाती थीं, अब अच्छी सडक़ों के लिए पहचाना जाता है। प्रदेश को अंधेरे से उजाले की ओर पहुंचाया है। भाजपा ने महिलाओं की भागीदारी के लिए विशेष कार्य किए। उन्होंने चर्चा में जबलपुर के कठौंदा ट्रीटमेंट प्लांट का भी जिक्र किया।
आर्थिक रूप से सशक्त हुईं महिलाएं- ईरानी ने कहा, प्रदेश में बेटियों को शिक्षा के लिए अधिकतम सम्भव सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां महिलाएं आर्थिक रूप से भी सशक्त हुई हैं। इस दौरान डॉ. राजेंद्र फडके, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, संभागीय मीडिया प्रभारी रवींद्र पचौरी आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो