scriptMP Election 2018: 10 फीसदी के अंतर ने हर बार बदला परिणाम, हैरानी भरा है ये सच | MP election news, unique facts of assembly elections | Patrika News

MP Election 2018: 10 फीसदी के अंतर ने हर बार बदला परिणाम, हैरानी भरा है ये सच

locationजबलपुरPublished: Nov 04, 2018 03:16:12 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

विधानसभा क्षेत्रों में पिछले तीन चुनावों में आए चौंकाने वाले नतीजे

mp assembly election 2018 latest news in hindi

विधानसभा क्षेत्रों में पिछले तीन चुनावों में आए चौंकाने वाले नतीजे

जबलपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने पांच विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। तीन सीटों को लेकर गणित बैठाने और उठा-पटक का दौर जारी है। वहीं असंतोष के स्वर भी फूट पड़े हैं। कई जगह प्रत्याशियों को लेकर बवाल मचा हुआ है। पार्टी के ही कार्यकर्ता सडक़ पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों की पार्टियों में लगभग एक जैसी स्थिति है। जिन दावेदारों को टिकट नहीं मिल पाया, उन्होंने बगावती स्वर अपना लिए हैं। इस बीच जिले के राजनीतिक मिजाज की बात करें तो पिछले तीन चुनावों में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। जिस भी पार्टी के प्रत्याशी को 10 प्रतिशत से कम मत मिले, अगले चुनाव में वहां के नतीजे बदल गए। खासकर जिले की पाटन, पश्चिम और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नतीजे चौंकाने वाले थे।

पाटन में हुई सर्वाधिक वोटिंग
जिले में पिछले तीन विधानसभा चुनावों में पाटन विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 75 फीसदी था। लोगों ने पिछले तीन चुनावों में इस सीट का मिजाज भी बदलते हुए देखा है। भाजपा प्रत्याशी ने वर्ष 2008 में कांग्रेस को 12 हजार 404 मतों से हराया था। अगले विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने 12 हजार 736 मतों के अंतर से सीट छीन ली। वर्ष 2008 में ही पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 8,901 मतों की बढ़त बनाई थी, लेकिन 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 923 मतों से सीट जीत ली। छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर 44,637 मतों से बढ़त बनाने में सफल रही।

पूर्व विधानसभा में भी यही रहा मिजाज
शहर की पूर्व विधानसभा सीट का मिजाज भी कुछ ऐसा ही रहा। वर्ष 2008 में यहां कांग्रेस प्रत्याशी 6,702 मतों से आगे रहा। लेकिन, 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने 1155 मतों के अंतर से यह सीट छीन ली। लोकसभा 2014 के चुनाव में मतदाताओं ने यहां दोनों दलों के बीच की बढ़त को 233 पर सीमित कर दिया। जिले की चौथी सीट बरगी है। यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच पिछले चुनाव में जीत-हार कर अंतर महज 7,399 वोट था। हालांकि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर अपने पिछले मतों में वृद्धि करते हुए 9.92 प्रतिशत के अंतर से आगे रही थी।

 

वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव

विधानसभा : भाजपा : कांग्रेस : अंतर
पाटन : 45 : 35.68 : 9.32
पूर्व : 41.69 : 47.86 : 6.17
पश्चिम : 49.10 : 40.16 : 8.94
बरगी : 38.66 : 23.24 : 15.42

……………………….

वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव
पाटन : 43.69 : 51.33 : 7.66
पूर्व : 48.22 : 47.39 : 0.83
पश्चिम : 45.85 : 46.54 : 0.69
बरगी : 47.72 : 42.61 : 5.11

……………………….

वर्ष-2014 लोकसभा चुनाव
पाटन : 50.56 : 40.57 : 9.99
पूर्व : 46.60 : 46.41 : 0.19
पश्चिम : 64.28 : 29.40 : 34.88
बरगी : 49.65 : 39.73 : 9.92

(नोट : आंकड़े प्रतिशत में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो