scriptउफनाई नदी के तेज बहाव से पुल बहा, सैंकड़ों लोग फंसे, see video | mp flood - Bridge accident in mp | Patrika News

उफनाई नदी के तेज बहाव से पुल बहा, सैंकड़ों लोग फंसे, see video

locationजबलपुरPublished: Sep 02, 2018 03:32:01 pm

Submitted by:

deepak deewan

सैंकड़ों लोग फंसे

mp flood - Bridge accident in mp

mp flood – Bridge accident in mp

जबलपुर। सिहोरा के पास कटाव पुल पर तीन फुट ऊपर पानी बह रहा है। यहां छह माह पहले बना लोहे का पुल टूटकर बह गया है। पुल बहने से सैंकड़ों लोग फंस गए हैं।
सुहार नदी उफान पर, मझौली-गुबरा मार्ग बंद
सिहोरा में रिमिझिम औऱ तेज बारिश के चलते नदी और नाले अभी भी उफान पर हैं। बारिश के चलते मझौली तहसील के रानीताल (कटाव) पुल सुहार नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से मझौली-गुबरा मार्ग बंद हो गया है। कटाव पुल पर करीब तीन फुट ऊपर पानी रहने से मझौली-गुबरा मार्ग पूरी तरह ठप्प हो गया है। दोनों तरफ लोग वाहनों के साथ फंस गए हैं। मझौली में कटाव पुल डूबने से कटंगी-मझौली मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते जबेरा, दमोह, सिंग्रामपुर, से संपर्क टूट गया।
पैदल और दो पहिया वाहन चालक फंस गए
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात हूई बारिश के बाद सुहार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सुबह कटाव का पुल डूब गया। पुल तो डूबा ही साथ में करीब चार माह पहले करीब 13 लाख की लागत से बना लोहे का पैदल पुल टूटकर नदी में बह गया। पुल में अधिक पानी होने से मझौली और पुल के दूसरे तरफ पैदल और दो पहिया वाहन चालक फंस गए है। कई लोग जान-जोखिम में डालकर पैदल पुल पार कर रहे हैं, लेकिन मौके पर प्रशासन और पुलिस का कोई भी व्यक्ति उन्हें रोकने मौके पर नही है।

सिहोरा से लमकना मार्ग बंद- बारिश के चलते सिहोरा से लमकना मार्ग तीन दिनों से बंद पड़ा है। आलासूर (सिमरिया) गांव में कनाडी नदी का रपटा डूबने से रास्ता बंद पड़ा है। ग्रामीणों बरगवां से सिहोरा पहूँच रहे हैं। वही मझौली तरफ का रास्ता बंद है। लोग वाहनों के साथ फंस गए हैं। कटाव पुल पर करीब तीन फुट ऊपर पानी रहने से मझौली-गुबरा मार्ग पूरी तरह ठप्प हो गया है। मझौली में कटाव पुल डूबने से कटंगी-मझौली मार्ग बंद हो गया। जिसके चलते जबेरा, दमोह, सिंग्रामपुर, से संपर्क टूट गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो