scriptमप्र में प्राणवायु के लिए तैयार किए जाएंगे ‘ऑक्सीजन जोन’,यहां शुरू हो गई तैयारी | MP government huge plantation for natural Oxygen zones | Patrika News

मप्र में प्राणवायु के लिए तैयार किए जाएंगे ‘ऑक्सीजन जोन’,यहां शुरू हो गई तैयारी

locationजबलपुरPublished: May 23, 2021 03:00:41 pm

Submitted by:

Lalit kostha

वन विभाग मैदानी क्षेत्र से लेकर जंगल तक वृहत पैमाने पर कराएगा पौधरोपण

Plantation scam

Plantation scam

जबलपुर. पर्यावरण में शुद्ध वायु का कितना महत्व है। वर्तमान हालातों में लोगों को इसका आभास हो रहा है। वन विभाग ने प्राकृतिक प्राणवायु उपलब्ध कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में ‘ऑक्सीजोन’ बनाकर वायु उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए बारिश के मौसम में मैदानी जगह से लेकर पहाड़ और जंगल को पौधों की चादर ओढ़ाई जाएगी।

2.40 लाख पौधे होंगे रोपित
इस बार बारिश के दौरान जबलपुर वन रेंज में करीब 2.40 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। नर्मदा तट से लेकर खुले स्थल, तो वहीं पहाड़ों से लेकर डुमना के जंगल मैं ऑक्सीजन जोन तैयार होंगे। वन विभाग द्वारा सभी रेंज में इसकी तैयारियां शुरु कराई जा रही हैं। जबलपुर रेंज में करीब 90 हजार पौधे एवं पनागर रेंज में करीब 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

 

tree.jpg

जमीनों में खोदे जा रहे गड्ढे
पौधे रोपित करने के लिए चिह्नित स्थलों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। फेंसिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है। रेंजर विजय पटेल, अब्दुल फरीद खान ने बताया कि तैयारियां अधिकांश पूरी हो चुकी हैं।

सागौन के साथ होंगे औषधीय पौधे
पौधरोपण के लिए सागौन के पौधों के मिश्रित पौधे लगाए जाएंगे। इसमें फलदार, फूलदार पौधों के साथ मेडिसिनल प्लांट भी होंगे जो पर्यावरण, वायुमंडल में ऑक्सीजन की वृद्धि करेंगे। इन पौधों में सागौन, नीम, बरगद, पीपल, आम, बबूल, अर्जुन, आंवला, शीशम, जामुन, बहेड़ा, बेल, हर्रा, महुआ, अमरूद, मुनगा, शीशम,पाकड़ आदि पौधों के साथ स्थानीय प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। सामाजिक वानिकी के माध्यम से पौधे प्राप्त होंगे।


करीब ढाई लाख पौधे विभिन्न स्थानों पर रोपित कर रहे हैं। सभी आवश्यक तैयारियां कराई जा रही हैं। जुलाई में चिह्नित स्थानों पर लगाएंगे। सभी रेंज ऑफिसरों को व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है।
– अंजना सुचिता तिर्की, डीएफओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो