scriptनहीं होने देंगे गरीबों के साथ अन्याय – कलक्टर | Will not do injustice to the poor - collector | Patrika News

नहीं होने देंगे गरीबों के साथ अन्याय – कलक्टर

locationजबलपुरPublished: Feb 11, 2016 07:53:00 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मल्लिक ने गुरुवार दोपहर जोधपुर के जिला
कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। मीडिया से हुई वार्ता में कलक्टर मल्ल्कि ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफल
क्रियान्विति के लिए टीम वर्क के रूप सकारात्मक सोच के साथ एक दिशा तय करके
काम किया जाएगा।

नेता हो या फिर अधिकारी सब की जनता के लिए प्रति जिम्मेदारी तय है और उसी के अनुसार उन्हें काम करना होता है। मेरा प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलूं। उनकी समस्या, सुझाव सुनकर राहत प्रदान करने की कोशिश करूं। सरकार की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है।

यह कहना है हमारे नए कलक्टर बिष्णुचरण मल्ल्कि का। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मल्लिक ने गुरुवार दोपहर जोधपुर के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

मीडिया से हुई वार्ता में कलक्टर मल्ल्कि ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफल क्रियान्विति के लिए टीम वर्क के रूप सकारात्मक सोच के साथ एक दिशा तय करके काम किया जाएगा। मीडिया समाज और प्रशासन के बीच एक सेतू का काम करता है। इसलिए हर समाचार को गम्भीरता से लिया जाएगा और दशाई गई कमियों के बारे में सम्बन्धित विभाग से जवाब मांगा जाएगा।

कलक्टर ने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, स्वच्छ भारत अभियान और भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार-प्रसार व कार्य में तेजी लाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो