scriptMP टूरिज्म का नया VIDEO लांच, इन्होंने तैयार किया, दिल हुआ बच्चे सा… | MP Mein Dil Hua Bache Sa Tv Ad Song of MP Tourism | Patrika News

MP टूरिज्म का नया VIDEO लांच, इन्होंने तैयार किया, दिल हुआ बच्चे सा…

locationजबलपुरPublished: Jun 17, 2016 10:48:00 am

Submitted by:

Abha Sen

मांडू के महल, जबलपुर का भेड़ाघाट, सांची के स्तूप और हिन्दुस्तान का दिल। बात हो रही है अपने मध्यप्रदेश की। 

tourism

tourism

जबलपुर। मांडू के महल, जबलपुर का भेड़ाघाट, सांची के स्तूप और हिन्दुस्तान का दिल। बात हो रही है अपने मध्यप्रदेश की। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा नया एड जारी किया गया है एमपी में दिल हुआ बच्चे सा। बच्चों की आवाज और चाबी से चलने वाले टॉयज सिम्बॉल के साथ पिक्चराइज किया गया यह एड आपको एहसास कराएगा आपके बचपन का। हालांकि इसके पहले भी एमपीटी द्वारा बनाए गए प्रमोशनल एड काफी लोकप्रिय रहे हैं। 

टॉयज का अट्रैक्शन 
एड गुरू पीयूष पांडे द्वारा तैयार किया गया यह एड पूरी तरह टॉयज पर पिक्चराइज किया गया है। जिसमें चाबी से चलने वाले टॉयज के जरिए एमपी की सुंदरता को दिखाया गया है। जिसमें सारी जगहों का टॉय वर्जन यूज किया गया है। वहीं एड के वड्र्स भी बचपन की मासूमियत से भरे हैं। 

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा कई तरह के एड लॉन्च किए जा चुके हैं। जिनकी खासियत हमेशा से ही उसकी यूनीकनेस रही है। शैडोज, वर्डिंग्स, आंखों के मूवमेंट्स और फेमस स्पॉट्स के पिक्चर्स के साथ तैयार किए गए इन एड की खासियत इनकी यूनीक नेस रही है। 

ये भी हुए फेमस
-एमपी अजब है सबसे गजब है – हैंड शैडोज 
-रंग हैं रंग हैं, 100 तरह के रंग हैं – होली पर्व 
-हिन्दुस्तान का दिल देखो – आई मूवमेंट्स 
-चहक उठेगा दिल जो देखें दिल हिन्दुस्तान का – स्पॉट पिक्चर्स 
-एमपी में दिल हुआ बच्चे सा – टॉयज


Watch Video here:


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो