जबलपुर

MP के मंत्री का प्रदेश कांग्रेस पर तगड़ा कटाक्ष, जानिए क्या कहा…

-मंत्री ने किया जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बड़ाने का वादा

जबलपुरSep 23, 2020 / 10:09 pm

Ajay Chaturvedi

MP Medical Education Minister Vishwas Sarang

जबलपुर. प्रदेश में उपचुनाव को लेकर चिर प्रतिद्वंद्वी दलों में रस्साकसी तेज हो गई है। एक दूसरे पर कटाक्ष बोल भी शुरू हो गए हैं। अब प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को ही लें तो मीडिया ने जब उनसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर सवाल किया तो उन्होंने कमलनाथ एंड कंपनी पर जोरदार कटाक्ष किया।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उपचुनाव से पहले ग्वालियर आने वाली हैं। वह वहां पीतांबरा देवी के दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद प्रचार शुरू करेंगी। इसी पर सारंग ने कहा कि, प्रियंका का दौरा यह साबित करता है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की टक्कर का कोई नेता नहीं, तभी तो कांग्रेस को उन्हें इम्पोर्ट करना पड़ रहा है। अब जिस पार्टी में अध्यक्ष ही इम्पोर्टेड हो वहां स्टार प्रचारक भी इम्पोर्टेड होंगें।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बेड बढाए जाएंगे। इसकी क्षमता 744 की जाएगी। साथ ही यहां एक ऑक्सीजन टैंक भी लगाया जाएगा। इसके लिए भोपाल की आइनेक्स कंपनी को ठेका दिया गया है। बताया कि 30 सितंबर तक टैंक लग जायेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह से इसे शुरू कर दिया जाएगा।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर कहा कि इस पर काबू पाने के लिए हर जिले में अलग-अलग प्लानिंग चल रही है। लेकिन जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण जिस तरह दिख रहा है उसके सापेक्ष रिकवरी रेट अच्छा है।

Home / Jabalpur / MP के मंत्री का प्रदेश कांग्रेस पर तगड़ा कटाक्ष, जानिए क्या कहा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.