scriptमौसम: शाम को झमाझम हो सकती है बारिश, 11 साल बाद जून का महीना कम तपा | mp monsoon update, Latest news and update on Monsoon in mp | Patrika News

मौसम: शाम को झमाझम हो सकती है बारिश, 11 साल बाद जून का महीना कम तपा

locationजबलपुरPublished: Jul 01, 2021 04:42:30 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम: शाम को झमाझम हो सकती है बारिश, 11 साल बाद जून का महीना कम तपा

monsoon-2021.jpg

mp monsoon update, Latest news and update on Monsoon in mp

जबलपुर। इस साल मई के बाद जून भी ठंडा गुजरा। पिछले 11 साल में इस बार सबसे कम अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्यिसन एक जून को रेकॉर्ड किया गया। इसके बाद महीने भर हल्के बादल रुक-रुक कर मंडराते रहे। पारे को 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचने दिया। तापमान में राहत के साथ इस बार मानूसन ने भी जल्दी दस्तक दी। जून माह में कुछ दिन मानूसनी बादलों की झमाझम से बारिश का आंकड़ा भी आगे निकल गया। छह साल बाद शहर में सबसे ज्यादा 167.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह जून माह की औसत बारिश 178.6 मिमी के करीब है।

शाम को बौछार
मानसूनी सिस्टम कमजोर पडऩे के बाद तेज धूप से बुधवार की सुबह हल्के बादलों ने राहत दी। दोपहर तक काले बादल छंट गए। धूप बढऩे के साथ उमस और गर्मी ने हलाकान किया। शाम होते-होते काले बादलों की खेप आसमान में छा गई। कुछ देर बाद तेज हवा चली और हल्की बौछार भी हुई। इस दौरान मौसम विभाग ने 11.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड की। हवा में नमी आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।रात होते तक उमस फिर बढऩे लगी। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया।

सामान्य से 3 डिग्री ऊपर
तीन दिन से तापमान में वृद्धि का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 27.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। सुबह के समय आद्र्रता 71 और शाम को 62 प्रतिशत थी।
पश्चिमी हवा 7-8 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में मानूसनी सिस्टम प्रभावी नहीं होने से दिन में उमस-गर्मी के बाद शाम को हल्के बादल बन रहे हैं। स्थानीय बादलों से छिटपुट बारिश हो रही है। गुरुवार को संभाग में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो