scriptमप्र: इसी सत्र से शुरू होगा नया डिग्री कॉलेज, इन विषयों की होगाी पढ़ाई | MP: New degree college will start from 2022-23 session | Patrika News

मप्र: इसी सत्र से शुरू होगा नया डिग्री कॉलेज, इन विषयों की होगाी पढ़ाई

locationजबलपुरPublished: Jun 27, 2022 02:06:27 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र: इसी सत्र से शुरू होगा नया डिग्री कॉलेज, इन विषयों की होगाी पढ़ाई
 

10 TN pvt engineering colleges to be closed due to poor enrollment

10 TN pvt engineering colleges to be closed due to poor enrollment

जबलपुर। शहपुरा और पाटन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहपुरा विकासखंड में इसी सत्र से शासकीय डिग्री कॉलेज शुरू होगा। इस कॉलेज की सभी व्यवस्थाएं जिले के अग्रणी महाविद्यालय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के अधीन होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है। आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

शहपुरा-पाटन के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
महाकोशल अग्रणी कॉलेेज के अधीन होंगी व्यवस्थाएं

बहुसंकायी होगा कॉलेज
डिग्री कॉलेज बहुसंकायी होगा। कला, विज्ञान, वाणिज्य विषय की कक्षाएं यहां शुरू की जाएंगी। इसे शासकीय शोभा सिंह यादव महाविद्यालय पाटन की शाखा के रूप में संचालित किया जाएगा। अग्रणी कॉलेज की ओर से फिजिकल सत्यापन शुरू कराया जा रहा है।

स्ववित्तीय योजना से होगा संचालन
लीड कॉलेज की ओर से कमेटी गठित कर शहपुरा, पाटन और इसके आसपास के गांवों में छात्र-छात्राओं से सम्पर्क शुरू किया जा रहा है। पाटन स्थित महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा को छात्रों को जागरूक करने की जवाबदारी दी गई है। स्नातक स्तर पर सभी संकाय में 100 से 150 सीटें होंगी। स्ववित्तीय योजना के तहत संचालन होगा।


शहपुरा में नया डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है। सभी विषयों की यहां पढ़ाई होगी। इससे छात्राओं की पढ़ाई नहीं रुकेगी। वहीं गांव से पलायन भी रुकेगा। जीपीआई में वृद्धि होने के साथ बच्चे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे।
– डॉ. एसी तिवारी, प्राचार्य शा. महाकोशल अग्रणी कॉलेज

ये है स्थिति
– 03 संकाय होंगे शुरू
– 42 किलोमीटर दूर से आते हैं छात्र
– 600 छात्रों को मिलेगा लाभ
– 250 गांव होंगे लाभांवित
– 25 फीसदी छात्राएं छोड़ देती हैं पढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो